Let’s travel together.

तंत्रिक बनकर गहने ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक से सुराग लगाकर पुलिस पहुंची आरोपी तक

0 155

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

तीन ठगो ने तांत्रिक बनकरएक महिला से की ठगी की थी धन को दुगना करने के लालच में महिला को ठगा था और फरार हो गए थे बाबा के साथ दो लोग और थे पुलिस ने घेराबंदी कर तांत्रिक को पकड़ लिया दो आरोपी फरार तांत्रिक से सोने चांदी के आइटम और मोटरसाइकिल जप्त कर जेल भेज दिया दो फरार है उनकी पुलिस तलाश कर रही है।

थाना क्षेत्र में महिला से सोने के आभूषण ठगने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बालमुकुंद उर्फ अलुआ पिता तरवर नौनाचमारी (32) निवासी ग्राम बेरखेड़ी सड़क, थाना राहतगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी तंत्रिक बनकर लोगों को झांसे में लेकर गहने ठगने का आरोप है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार घटना के दिन फरियादिया विनया पति संतोष रैकवार निवासी गोल्डन सिटी बेगमगंज से आरोपी ने एक जोड़ी सोने के झुमके, दो मंगलसूत्र और सोने के मोती ठग लिए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर को ट्रेस करते हुए उसके संबंध में जानकारी जुटाई और संदिग्धों की पहचान की।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने उसके संभावित ठिकानों पर करीब 10 से 12 बार दबिश दी। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी बालमुकुंद उर्फ अलुआ को ग्राम बेरखेड़ी सड़क में उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया।

पहले से दर्ज हैं धोखाधड़ी के मामले

पुलिस जांच में आरोपी के विरुद्ध थाना नरयावली, जैसीनगर और राहतगढ़ में भी धोखाधड़ी के अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी भिखारी का रूप धारण कर लोगों को झांसे में लेकर उनके आभूषण ठगने का काम करता था।

मामले में शामिल अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पुलिस अन्य घटनाओं और फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811