Let’s travel together.

त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

0 32

डोल ग्यारस, अनंत चौदस, राधा अष्टमी और गणेश विसर्जन की व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

 रुपेश मेहरा बरेली रायसेन

आगामी धार्मिक त्योहारों को लेकर बुधवार को थाना ग्राउंड में एसडीएम अंकित जैन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डोल ग्यारस, अनंत चौदस, राधा अष्टमी एवं गणेश विसर्जन को लेकर नगर की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने धार्मिक समितियों के सदस्यों से त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती द्वारा नगर की गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर चर्चा की गई। एसडीओपी मुकाती द्वारा कहा गया कि नगर की सभी गणेश उत्सव समितियां एक स्थान पर एकत्रित होकर सामूहिक रूप से विसर्जन करें। प्रशासन द्वारा छोटी-बड़ी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए हनुमानगढ़ी घाट एवं बारना नदी पर व्यवस्थाएं की जाएंगी। वहीं, अधिक ऊंचाई वाली बड़ी गणेश प्रतिमाओं को कुछ समितियों द्वारा नर्मदा तट पर ले जाकर विसर्जित किया जाएगा।

बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग

बैठक में धार्मिक समितियों के सदस्यों द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों के समक्ष गणेश उत्सव शुरू होने के बाद से लगातार हो रही बिजली कटौती एवं बार-बार बिजली गुल होने की समस्या रखी गई। इस पर विद्युत विभाग के अधिकारी रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य एवं अधिक लोड के कारण विद्युत व्यवस्था में व्यवधान आ रहा है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने की बात कही।

गणेश उत्सव समितियों और डीजे संचालकों की होगी बैठक

बैठक में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने हिन्दू उत्सव समिति से नगर की सभी छोटी-बड़ी गणेश उत्सव समितियों की सूची उपलब्ध कराने को कहा। सूची प्राप्त होने के बाद सभी गणेश उत्सव समितियों एवं डीजे संचालकों की बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं, जुलूस एवं विसर्जन सहित अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

बैठक में एसडीएम अंकित जैन, एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती, तहसीलदार शैलेश सिंह, सीएमओ हरिशंकर वर्मा, थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, विद्युत विभाग अधिकारी रामप्रकाश शर्मा, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष दिनेश बवेले, अंशुल वर्मा, अंकुर चौहान, सचिन शांडिल्य, राधेश्याम पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष दुर्गा धाकड़, योगेश पटेल, अवनीश पालीवाल,मनोज चौधरी, पार्षद पूरन सिंह धाकड़,शारदा प्रसाद सराठे,हरि चरण बारीवा, गोपाल स्वरूप ठाकुर, पार्षद पप्पू मेहरा, दीपक माहेश्वरी, राजू ठाकुर, खालिद ठेकेदार, शोएब खान, ओवैस खान, सहित नगर के गणमान्य नागरिक, गणेश उत्सव समितियों के सदस्य एवं पत्रकार की उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |     306 लाख की सड़क पहली बारिश में उखड़ी, पुलिया भी धंसने लगी     |     संतान सप्तमी और मोर छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर वन मंडल कार्यालय पहुंचे संभागायुक्त व कलेक्टर     |     पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, एक महीने तक चलेंगी गतिविधियां     |     क्या ऐसा भी हो सकता है-मात्र 620 रुपए में तालाब की तस्वीर बदल सकती है!     |     धरसीवां ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में प्रज्वलित हुए एक लाख से अधिक दीप     |     पीएम नरेंद्र मोदी के 76 वे  जन्म दिवस पर रक्तदान     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुरुद सिलयारी और मनोहरा को दी करोड़ों की सौगात; माताओं-बहनों के सम्मान में बनेगा ‘महतारी सदन’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811