सुरेंद्र जैन धरसींवा
धरसीवां ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सेवा से संकल्प के भाव के साथ एक लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य जनभागीदारी, सामाजिक एकजुटता एवं सेवा भावना को बढ़ावा देना था इसी क्रम में ग्राम पंचायत गिरौद में विशेष रूप से 11,000 दीप प्रज्वलित किए गए ।दीप प्रज्वलन के माध्यम से क्षेत्रवासियों द्वारा सामाजिक सरोकारों और सामूहिक संकल्प का संदेश दिया गया।

धरसीवां ब्लॉक की सभी पंचायतों में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया तथा जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से कार्यक्रम को सफल बनाया गया