रुपेश मेहरा बरेली रायसेन
प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रायसेन जिले के 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए 24 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा आयोजित की जा रही है। रायसेन जिले के लिए श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा हेतु 111 यात्रियों तथा 02 अनुरक्षकों का कोटा निर्धारित है। तीर्थ यात्रा हेतु रायसेन जिले के इच्छुक नागरिक दिनांक 23 सितम्बर 2026 तक संबंधित तहसील कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति (महिलाओं के मामले में 02 वर्ष की छूट) जो आयकरदाता नहीं है, उन्हें प्रदेश या प्रदेश के बाहर स्थित विभिन्न तीर्थ स्थानों में से एक या युग्म तीर्थो की यात्रा कराई जाती है।