मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आज रायसेन जिले के सांची विकासखण्ड अंतर्गत दीवानगंज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम में सीएम हेल्पलाईन, लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों के निराकरण के साथ ही शिविर में प्राप्त आवेदनों का भी त्वरित निराकरण किया जाएगा तथा शासन की विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा स्कूल, आंगनवाड़ी, अस्पताल सहित अन्य शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज में तैयारी पूरी कर ली गई है इसको लेकर दो दिन से अधिकारी दीवानगंज का दौरा लगातार कर रहे हैं।