Let’s travel together.

क्या ऐसा भी हो सकता है-मात्र 620 रुपए में तालाब की तस्वीर बदल सकती है!

0 43

रायसेन जिला विकास समिति ने बदल दी मिश्र तालाब की तस्वीर 

रायसेन। क्या ऐसा भी हो सकता है—मात्र 620 रुपए में तालाब की तस्वीर बदल सकती है! चौंकिए नहीं, रायसेन के मिश्र तालाब में ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है

किसी बदलाव के लिए हमेशा बड़े बजट की जरूरत होती है, यह धारणा मिश्र तालाब पर हुए श्रमदान ने कुछ हद तक बदली है। ‘कदम-कदम पर कदंब’ अभियान के बाद रायसेन जिला विकास समिति ने ‘सरोवर हमारी धरोहर’ अभियान के तहत तालाब की सफाई का बीड़ा उठाया। 11 दिनों में तालाब के करीब 40 प्रतिशत हिस्से की सफाई श्रमदान से हो चुकी है और इस दौरान खर्च हुआ केवल 620 रुपए।

सफाई के बाद तालाब के किनारों का दृश्य बदलने लगा है। पानी में पेड़ों की छाया दिखाई देने लगी है और बत्तखें फिर से तालाब में उतरती नजर आ रही हैं। बदलाव अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन उसकी शुरुआत साफ दिखाई दे रही है।

इस पहल की खास बात केवल 620 रुपए का खर्च नहीं है। असली बात यह है कि किसी काम के लिए पहले लक्ष्य और इच्छाशक्ति चाहिए, संसाधन उसके बाद आते हैं। जब कुछ लोग अपने समय और श्रम को किसी सार्वजनिक उद्देश्य के लिए समर्पित करते हैं तो उसका असर धीरे-धीरे समाज पर दिखाई देने लगता है।

मिश्र तालाब का यह अनुभव जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों के लिए भी एक सकारात्मक संदेश है। सार्वजनिक जीवन में यदि किसी एक काम को स्पष्ट लक्ष्य के साथ हाथ में लिया जाए और उसे पूरा करने का निरंतर प्रयास हो, तो परिवर्तन की शुरुआत की जा सकती है।

यह किसी व्यवस्था की आलोचना नहीं, बल्कि व्यवस्था और समाज के साथ मिलकर बदलाव की संभावना तलाशने की कहानी है।तालाब अभी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। सफर बाकी है। लेकिन 11 दिन और 620 रुपए ने एक सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। क्या बदलाव के लिए हमेशा बड़ा बजट चाहिए ? शायद नहीं।कभी-कभी बदलाव की शुरुआत के लिए सबसे बड़ा संसाधन पैसा नहीं, संकल्प होता है।

गणेश विसर्जन में मंत्रोच्चार के साथ होगी व्यवस्था

गणेश उत्सव के विसर्जन दिवस पर मिश्र तालाब में सनातन परंपरा के अनुरूप विसर्जन की व्यवस्था की जाएगी। विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं का कुंड में विसर्जन कराया जाएगा।

रायसेन जिला विकास समिति के अनुसार धार्मिक परंपरा के निर्वहन के साथ तालाब की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। पूजन सामग्री के लिए पृथक व्यवस्था की जाएगी, ताकि तालाब में कचरा न पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |     306 लाख की सड़क पहली बारिश में उखड़ी, पुलिया भी धंसने लगी     |     संतान सप्तमी और मोर छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर वन मंडल कार्यालय पहुंचे संभागायुक्त व कलेक्टर     |     पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, एक महीने तक चलेंगी गतिविधियां     |     क्या ऐसा भी हो सकता है-मात्र 620 रुपए में तालाब की तस्वीर बदल सकती है!     |     धरसीवां ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में प्रज्वलित हुए एक लाख से अधिक दीप     |     पीएम नरेंद्र मोदी के 76 वे  जन्म दिवस पर रक्तदान     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुरुद सिलयारी और मनोहरा को दी करोड़ों की सौगात; माताओं-बहनों के सम्मान में बनेगा ‘महतारी सदन’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811