Let’s travel together.

चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान

0 23

पिपरिया की रहने वाली हे महिला,

ग्रामीणों की मदद से पहुंची अस्पताल

रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप रायसेन

जिले के मंडीदीप से एक हादसे की खबर सामने आई है। नाहर कंपनी के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला चलती ट्रेन से गिर गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल होकर पटरी के पास बेसुध हालत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया।
जानकारी के मुताबिक, मंडीदीप में नाहर कंपनी के पास रेलवे ट्रैक के आसपास सन्नाटा था। इसी दौरान एक महिला चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। हादसे के बाद वह घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास पड़ी रही। आसपास मौजूद ग्रामीणों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल उसकी मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

पर्स में मिले कागज से हुई महिला की पहचान
महिला को मंडीदीप के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों के अनुसार महिला बेहोशी की हालत में थी। उसके पर्स की तलाशी के दौरान एक कागज मिला, जिस पर आशा कार्यकर्ता का मोबाइल नंबर दर्ज था।
अस्पताल के डॉक्टर ने उस नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद महिला की पहचान पिपरिया निवासी अर्चना, पति त्रिपाल ठाकुर के रूप में हुई। अस्पताल प्रबंधन द्वारा महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
डॉक्टर और ग्रामीणों की तत्परता से मिली मदद
ड्यूटी डॉक्टर डॉ. सालभ तिवारी के मुताबिक, रात में ट्रेन से महिला के गिरने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों और 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल लाया गया। महिला की पहचान उसके पर्स में मिले कागज के जरिए हो सकी। चिकित्सकों द्वारा उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जानकारी जुटाना
मंडीदीप थाना प्रभारी रंजीत सराठे के अनुसार, महिला के ट्रेन से गिरने की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
हादसे में महिला के घायल होने के बाद समय पर ग्रामीणों की मदद और 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए जाने से उसे तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकी। महिला की वर्तमान स्थिति को लेकर चिकित्सकों द्वारा निगरानी जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |     306 लाख की सड़क पहली बारिश में उखड़ी, पुलिया भी धंसने लगी     |     संतान सप्तमी और मोर छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर वन मंडल कार्यालय पहुंचे संभागायुक्त व कलेक्टर     |     पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, एक महीने तक चलेंगी गतिविधियां     |     क्या ऐसा भी हो सकता है-मात्र 620 रुपए में तालाब की तस्वीर बदल सकती है!     |     धरसीवां ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में प्रज्वलित हुए एक लाख से अधिक दीप     |     पीएम नरेंद्र मोदी के 76 वे  जन्म दिवस पर रक्तदान     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुरुद सिलयारी और मनोहरा को दी करोड़ों की सौगात; माताओं-बहनों के सम्मान में बनेगा ‘महतारी सदन’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811