Let’s travel together.

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर वन मंडल कार्यालय पहुंचे संभागायुक्त व कलेक्टर

0 34

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, वन व्यवस्थापन एवं विकास कार्यों की समीक्षा

 सी के पारे रायसेन

पर्यावरण संरक्षण और वन संपदा के संवर्धन का संदेश देते हुए 17 सितंबर 2026 को भोपाल संभाग आयुक्त श्री कर्मवीर शर्मा एवं कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने वन मंडल कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत में संभागायुक्त, कलेक्टर एवं वन मंडल अधिकारी ने कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पौधारोपण के उपरांत आयोजित बैठक में संभागायुक्त श्री शर्मा ने वन व्यवस्थापन, पर्यावरण संरक्षण तथा विभागीय गतिविधियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान वन मंडल द्वारा संचालित विकास कार्यों, विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं विभाग की उपलब्धियों की जानकारी विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से संभागायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई।

प्रस्तुतीकरण के दौरान वन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए संभागायुक्त श्री शर्मा ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान वन मंडल अधिकारी रायसेन, सिलवानी सहित विभिन्न परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

पौधारोपण से दिया हरियाली का संदेश

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया गया पौधारोपण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति विभागीय प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा। अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण और संवर्धन को भी महत्वपूर्ण बताते हुए हरियाली बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयासों पर बल दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |     306 लाख की सड़क पहली बारिश में उखड़ी, पुलिया भी धंसने लगी     |     संतान सप्तमी और मोर छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर वन मंडल कार्यालय पहुंचे संभागायुक्त व कलेक्टर     |     पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, एक महीने तक चलेंगी गतिविधियां     |     क्या ऐसा भी हो सकता है-मात्र 620 रुपए में तालाब की तस्वीर बदल सकती है!     |     धरसीवां ब्लॉक की विभिन्न पंचायतों में प्रज्वलित हुए एक लाख से अधिक दीप     |     पीएम नरेंद्र मोदी के 76 वे  जन्म दिवस पर रक्तदान     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुरुद सिलयारी और मनोहरा को दी करोड़ों की सौगात; माताओं-बहनों के सम्मान में बनेगा ‘महतारी सदन’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811