पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, एक महीने तक चलेंगी गतिविधियां
– प्राचार्य प्रो. पवन श्रीवास्तव ने किया दीप प्रज्ज्वलन, विद्यार्थियों से बढ़-चढ़कर भागीदारी का आवाहन
– माँ सरस्वती की पूजा से हुई शुरुआत, प्रो. मंजुलता गर्ग ने युवाओं को ऊर्जावान होकर जुड़ने के लिए प्रेरित किया
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुआ यह अभियान एक महीने तक निरंतर चलेगा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पवन कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मंजुलता गर्ग ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
अपने संबोधन में प्राचार्य ने विद्यार्थियों से सेवा संकल्प अभियान के विभिन्न आयामों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आवाहन किया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मंजुलता गर्ग ने भी विद्यार्थियों को ऊर्जावान होकर प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रो. पुनीत कुमार, प्रो. महेंद्र कुमार, प्रो. दिग्विजय सिंह सिकरवार, प्रो. शालिनी राय, प्रो. अनुराधा सिंह, प्रो. मुस्कान जैन एवं महाविद्यालय के समस्त अतिथि विद्वान, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. पल्लवी शर्मा गोयल ने किया।