Let’s travel together.

शरद पवार के फैसले पर रो पड़ी एनसीपी, अजित ने भी की अपील

104

मुंबई । दिग्गज राजनेता शरद पवार की राजनीति के संन्यास ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है। पार्टी में भी हलचल तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले के साथ ही पार्टी नेता काफी भावुक हो गए हैं। जानकारी के अनुसार एनसीपी के मुंबई प्रमुख जयंत पाटिल रोने लगे। इसके अलावा कई एनसीपी नेता और कार्यकर्ता भी अपना दुख नहीं रोक सके। हालांकि, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अजित पवार अब सीनियर पवार के इस्तीफा देने की बात से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इस फैसले को लेकर आगे विचार किया जाएगा। प्रफुल्ल पटेल भी पुनर्विचार की बात कह रहे हैं और वरिष्ठ नेता छगन भुजवल फैसला वापस लेने की बात कह रहे हैं। भुजवल ने कहा, तुम ही नेता तुम ही पार्टी। इधर, पाटिल का कहना है कि बगैर सीनियर पवार के जनता के पास कैसे जाएंगे।
बैठक के दौरान एनसीपी नेता और कार्यकर्ता लगातार सीनियर पवार से फैसले वापस लेने की अपील कर रहे हैं। एक नेता ने कहा कि आपको यह फैसला वापस लेना ही होगा, नहीं तो पूरे राज्य से कार्यकर्ता मुंबई पहुंचेंगे। हालांकि, पवार ने कहा कि वह पार्टी के सभी कार्यक्रमों का हिस्सा बने रहेंगे। अजित पवार ने कहा कि भावुक होकर शरद पवार से फैसला वापस लेने की बात करना ठीक नहीं है। नया अध्यक्ष जो भी होगा, वह भी जिम्मेदारी संभालेगा। शरद पवार की विरासत आगे बढ़ेगी। पार्टी का कोई भी अध्यक्ष हो, शरद पवार के नेतृत्व के बिना कोई काम नहीं हो सकता। सीनियर पवार की तरफ से गठित समिति में भी अजित का नाम शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811