Let’s travel together.

भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज हो रही आवारा पशुओं की मौत

0 120

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज कहीं ना कहीं आवारा पशुओं की मौत हो रही है इन पशुओं को रखने वाला व्यक्ति ना ध्यान दे रहा है ना ही सरकार इन आवारा पशुओं की ओर ध्यान दे रही है जिससे इन आवारा पशुओं की रोज कहीं ना कहीं रोड पर मौत हो रही है इस समय मावठ का दौर चल रहा है यह जानवर दिन भर जंगलों में घूमते हैं जैसे ही शाम होती है तो वह सूखे में आकर रोड पर बैठ जाते हैं जिससे वाहन चालक रात के समय इन आवारा पशुओं को देख नही पाते हैं जिससे आवारा पशुओं के ऊपर वाहन चढ़ जाता है जिससे इनकी मौत हो जाती हैं शुक्रवार रात को बालमपुर घाटी के नीचे काली गाय को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे गाय के दोनों पर टूटकर पीछे मुड़ गए। गाय रोड से नीचे गिर गई। बैरखेड़ी चौराहा से लेकर बालमपुर घाटी तक आवारा पशु की दुर्दशा हो रही है। 3 दिन से गिर रहा पानी के कारण आवारा पशु रोड पर आकर बैठ रहे हैं जिससे उनकी घटना में मौत हो रही है। इस रोड पर वीडियो कोच बस और ट्रक अना धुन चलते हैं इन वाहनों की रफ्तार भी बहुत अधिक होती है जिससे कहीं ना कहीं दुर्घटना होती रहती है। इन ट्रक वालों और बस वालों पर कोई भी अधिकारी कार्रवाई नहीं करता है। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811