कामगारों ने संभाली महापौर प्रत्याशी विक्रम आहके के प्रचार की कमान, कांग्रेस के लिए मांगे श्रमिकों से वोट
तारकेश्वर शर्मा
छिंदवाडा। प्रचार के आखिरी दिन कामगार कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार की कमान संभाली। मालवाहक आटो एवं हाथ ठेला चलाने वालों के बीच हीरा सिंह रघुवंशी, कृष्णा वाघ अपनी टीम के साथ पहुंचे और पर्चा वितरित कर कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विक्रम आहके एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।

कामगार कांग्रेस की पथ विक्रेता यूनियन के संयोजक मुकेश नागले, सह संयोजक राकेश साहू अपनी टीम के साथ फुटपाथ व्यापारियों के बीच पहुंचे, इन्होंने छोटे तालाब, रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे तथा बीएसएनएल के सामने फुटपाथ पर व्यवसाय करने वालों से महापौर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम आहके एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए पर्चा वितरित कर वोट मांगकर निगम में कांग्रेस की सरकार बनवाने की अपील की, इनके साथ कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा भी मौजूद रहे।