Let’s travel together.

देवास में महिला के बाल खींचकर भीड़ के सामने पीटते रहे, पति को कंधे पर बैठाकर निकाला जुलूस

0 412

देवास। देवास जिले के उदयनगर थाना अंतर्गत बोरपड़ाव गांव में ग्रामीणों ने एक महिला और उसके कथित प्रेमी को तालिबानी सजा दी और उसके साथ जमकर बर्बरता की। ग्रामीणों ने महिला के पति को उसके कंधों पर बैठाकर गांव में जुलूस निकाला। वहीं, महिला और उसके कथित प्रेमी को जूते-चप्पल की माला पहनाई और बाल भी काट दिए। बाद में दोनों का गांव भर में जुलूस निकाला गया। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीण महिला को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। जिसके बाद उदयनगर पुलिस जांच में जुट गयी है।
जानकारी के मुताबिक महिला किसी अन्य व्यक्ति के साथ घर से भाग जाने के बाद दोबारा वापस गांव में अपने कथित प्रेमी के साथ पहुंची थी, जिसके बाद परिजनों और गांव के लोगों ने महिला और उसके कथित प्रेमी के साथ मारपीट की। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वीडियो में दिख रही भीड़ मूकदर्शक बनी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811