Let’s travel together.

गैरतगंज में गेहूं तुलाई बाधित, किसान आंदोलन की चेतावनी,स्लॉट बुकिंग न होने से किसान परेशान

0 86

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

।जिले की गैरतगंज तहसील में उपार्जन केंद्रों पर गेहूं की तुलाई ठप होने से किसान गंभीर संकट में हैं। 10 अप्रैल से शुरू हुई तुलाई प्रक्रिया, जो 5 मई तक जारी रहनी थी, अब “स्लॉट बुकिंग” की समस्या के कारण बाधित हो गई है। इससे छोटे और बड़े दोनों वर्ग के किसानों को आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शासन के निर्देशानुसार 10 से 20 अप्रैल तक 1 से 2 हेक्टेयर तक के छोटे किसानों की उपज तुलाई की जानी थी, जबकि 20 अप्रैल के बाद बड़े किसानों की तुलाई स्लॉट बुकिंग के आधार पर होनी थी। लेकिन स्लॉट बुकिंग शुरू न होने से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है।

तहसील में 14 गेहूं उपार्जन केंद्र और 4 चना-मसूर खरीदी केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां समर्थन मूल्य पर खरीदी की जानी है। इसके बावजूद किसान अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं। इससे कर्ज चुकाने, शादी-विवाह और घरेलू खर्च जैसी आवश्यक योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।

आंकड़ों के अनुसार तहसील में चने के 2393 किसान (3282 हेक्टेयर), मसूर के 3210 किसान और गेहूं के 10,076 किसान पंजीकृत हैं। शासन ने गेहूं तुलाई के लिए सिंचित भूमि पर 14.5 क्विंटल प्रति एकड़ और असिंचित भूमि पर 8 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा निर्धारित की है।

प्रशासनिक अधिकारी स्लॉट वेरिफिकेशन में जुटे हैं, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण समाधान अब तक नहीं हो पाया है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द तुलाई शुरू नहीं हुई, तो उनकी स्थिति और खराब हो जाएगी।

इसी बीच, क्रांतिकारी किसान संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के अध्यक्ष मुकेश धाकड़ के अनुसार 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे ब्लॉक ग्राउंड में किसानों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे के बीच एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन जारी रहेगा।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अंकित जैन ने बताया कि वेयरहाउस में तुलाई जारी है, जबकि स्लॉट बुकिंग में सर्वर संबंधी तकनीकी समस्या आ रही है, जिसका निराकरण किया जा रहा है।

वहीं तहसीलदार अमृता सुमन ने बताया कि लगभग 4000 स्लॉट का वेरिफिकेशन किया जा चुका है, लेकिन सर्वर समस्या के कारण प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

प्रशासन का कहना है कि जल्द ही समस्या का समाधान कर किसानों को राहत देने का प्रयास किया जा रहा है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |     इंतजार खत्म, झमाझम बारिश से बदला मौसम, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान     |      टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811