Let’s travel together.

कलेक्टर ने पूरा किया वादा, पैतृक संपत्ति में से अनाथ बच्चों को दिलाया हक, जानें क्या है मामला

0 52

श्योपुर। हाल ही में स्थानांतरण हुए कलेक्टर संजय कुमार ने वादे के मुताबिक अनाथ बच्चों का गृह प्रवेश करवाया साथ ही बच्चों के खातों में उनकी पैतृक संपत्ति में से 35 लाख रुपए की एफडी बच्चों के नाम कराई गई। यह पूरा मामला कलेक्टर के संज्ञान में तब आया जब बच्चों के नाना-नानी बच्चों के साथ आवेदन लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे और बताया कि बेटी दामाद की मृत्यु हो चुकी है जिनके तीन बच्चे हैं। बेटी दामाद की मृत्यु के बाद पूरी पैतृक संपत्ति चाचा रवि गोड़ ने अपने कब्जे में कर ली है।

कलेक्टर ने यह बात सुनते ही जनसुनवाई के दौरान ही चाचा को फोन कॉल लगाकर समझाइस दी और बच्चों के चाचा को बुलाकर बेची गई संपति में से 35 लाख रुपए बच्चों के खातों में डलवाए और आज उन्हीं बच्चों को केशव नगर स्थित तीन मंजिला मकान को चाचा के कब्जे से हटाकर मकान का विधिवत पूजन करवाकर प्रवेश करवाया। कलेक्टर की इस कार्रवाई की सराहना आम नागरिकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। साथ ही तीनों मासूम बच्चों को उनका हक मिलने पर बच्चों के चेहरों पर खुशी छाई हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811