प्रशासन के आदेश की किसान उड़ा रहे धज्जियां,खेतों में जल रही नरवाई,धधक रहे खेत,कालिख उड़कर पहुंच रही घरों तक
देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
खेतो मैं खडी नरवाई को जलने से रोकने के लिए प्रशासन कितने भी आदेश जारी कर दे परन्तु प्रशासन के आदेश धराशायी होते दिखाई देने लगे हैं जबकि खेतों में खडी नरवाई लगातार धूंधू कर आसमान में धुआं फैला फैलने लगा है इसके साथ ही नगर भर सहित आसपास घरों पर भी कालिख फैल रही है।
जानकारी के अनुसार किसानों की उपज कटाई के उपरांत खेतो मे नरवाई खडी रहती हैं जिससे इस नरवाई से क्षेत्र भर के पशु अपना पेट भरते हैं तथा अनेक खेतों की नरवाई से लोग पशुओं के लिए भुसा भी तैयार कर लेते हैं जिससे पशुओं को चारों की व्यवस्था हो जाती है परन्तु खेतों की सफाई के लिए लोग अपने खेतों में आग लगाकर नरवाई को जला देते हैं जिससे नरवाई जलने से आसमान मे काले धुएं के गुब्बार छा जाते है इसके साथ ही नगर के घरों पर भी नरवाई की कालिख छाने लगी है जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही हैं इतना ही नहीं नरवाई जलने से आसपास के गांव पर भी आग लगने का खतरा मंडराने लगा है ।
हालांकि इस नरवाई की आग को रोकने अनेक बार प्रशासन चेतावनी भी जारी कर चुका है तथा इस आग को रोकने दंण्डात्मक कार्यवाही करने नियम भी बन चुके है बावजूद इसके नरवाई जलने से रुकने का नाम नहीं ले रही हैं हालांकि ऐसा नहीं है कि प्रशासन मे बैठे लोग जलने वाली नरवाई से अनजान हो।
इस मामले में क्या कहते है जिम्मैदार ।
खेतों में खडी नरवाई जल रही हैं हम उन खेतों का पता लगवा रहे है जिनमें नरवाई जलाई जा रही हैं तथा कोन नरवाई जला रहे है उनपर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
ललित सक्सेना नायब तहसीलदार सांची