Let’s travel together.

पृथ्वी दिवस पर लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प 

0 52

रायसेन। सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल में ग्रीष्मकालीन उत्सव और पृथ्वी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सिस्टर हेलेन ने की, मुख्य अतिथि के रूप में ‘बस एक कदम सोशल वेलफेयर फाउंडेशन’ एवं रायसेन जिला विकास समिति के जिला अध्यक्ष हरीश मिश्र उपस्थित रहे।

मिश्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण बचाना और वृक्ष लगाना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का कर्तव्य है। यदि हर बच्चा एक पौधा लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो धरती पर हरित क्रांति लाई जा सकती है।

उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि निरंतर जिम्मेदारी है। पिछले वर्ष समिति द्वारा लगाए गए कदंब के पेड़ों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति से रिश्ता तभी बनता है, जब हम उसे समय और संरक्षण देते हैं।

बीज बम से हरियाली बढ़ाने की पहल

मिश्र ने बच्चों को प्रेरित किया कि गर्मी के मौसम में आम, जामुन, बेर सहित अन्य फलों की गुठलियां एकत्र कर मिट्टी और गोबर की खाद से ‘बीज बम’ तैयार करें। वर्षा ऋतु में इन बीज बमों को रायसेन दुर्ग की पहाड़ियों और सीता तलाई क्षेत्र में फेंककर हरियाली बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा “हथियार” है, जो विनाश नहीं बल्कि सृजन करता है और धरती को हरा-भरा बनाता है।

फ्रूट सलाद स्टॉल से स्वास्थ्य का संदेश

कार्यक्रम में कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों ने समर सेलिब्रेशन के तहत फ्रूट सलाद के स्टॉल भी लगाए। इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से फल खाने की सलाह दी गई, जिससे वे स्वस्थ रह सकें।

कार्यक्रम में उप-प्राचार्य सिस्टर स्टेफी व सिस्टर धान्या‌ उपस्थिति रही। निर्णायक मंडल में ज्योति मैडम, रजत सर एवं सिस्टर धान्या रहीं। विद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। मंच संचालन संदेश तोमर ने किया।  आयोजन ने बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव विकसित करते हुए यह संदेश दिया कि बस एक कदम से बड़े बदलाव संभव हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811