Let’s travel together.

जनता का मौन कहीं तीसरे विकल्प की तलाश तो नहीं

0 232

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ओर बड़ी संख्या में ओधौगिक इकाइयों को अपने मे समाहित किए धरसीवा विधानसभा का मतदाता मौन है वह किस करवट बैठेगा समझना मुश्किल है कहीं मतदाताओं का यह मौन धरसीवा में तीसरे विकल्प की तलाश तो नहीं इसे समझने पहले क्षेत्र के हालात समझना भी जरूरी है।
पृथक छत्तीसगढ़ गठन के बाद से या हम यूं भी कह सकते हैं कि 1952 से ही देखें तो यहां की जनता ने कांग्रेस भाजपा दोनो को प्रतिनिधित्व का अवसर दिया यहां तक कि क्षेत्र की जनता ने कभी जातिवाद को भी नहीं बढ़ने दिया भले यहां मनवा कुर्मी साहू ओर सत्तनामी समाज एक बड़ा वोट बैंक है बाबजूद इसके यहां के मतदाताओं ने बनिया व ब्राह्मण समाज से जुड़े प्रत्याशियों को भी विजयी बनाया जिससे यह स्प्ष्ट है कि धरसीवा के मतदाता जातिवाद पर वोट नहीं करते अब समझते हैं कि जनता तीसरे विकल्प की तलाश में क्यों तो सबसे पहला कारण तो यही की राजधानी से लगा धरसीवा विधानसभा कई विशेषताओं को अपने मे समाहित किये है तब भी उपेक्षित ही रहा है गांव गांव में मूलभूत सुविधाओं को ग्रामीण तरसते हैं लेकिन उनकी मूलभूत समस्याओं को हल कराने कोई खास ध्यान नहीं दिया जाता गांवो में न साफ सफाई की समुचित व्यवस्था होती है न ही पर्याप्त पेयजल मिलता उल्टा प्रदूषण की भरमार है प्रदूषण भी ऐंसा की गोदामनुमा मकानों के अंदर तक प्रदूषण की काली छाया पहुचती है पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद लगातार तीन चुनाव भाजपा जीती इसके बाद कांग्रेस जीती लेकिन सरकार बदलने के बाद भी ग्रामीणो को ओधौगिक प्रदूषण से मुक्ति नहीं मिली
धरसीवा विधानसभा के ओधौगिक क्षेत्र सिलतरा से लगे सांकरा सोण्डरा मुरेठी निमोरा धनेली सहित आसपास के लगभग दर्जनभर गांव प्रदूषण की भारी चपेट में शुरू से ही हैं सर्दियों में तो हालात और भी बदतर होते हैं
ओधौगिक प्रदूषण के साथ ही उधोगो में बाहर से आये लेबर ठेकेदार स्थानीय श्रमिको को कभी निर्धारित मजदूरी तक नहीं देते उनका आर्थिक शोषण करते है लेकिन कभी भी उनका आर्थिक शोषण बन्द कराने कोई दल आगे नहीं आया
प्रदूषण व शोषण से हलाकान आम नागरिक दोनो राजनीतिक दलों को चुनाव जिताकर देख चुके लेक़ीन न तो क्षेत्र का विकास हुआ न ही गरीब मजदूर वर्ग का विकास हुआ शायद इसीलिए जनता तीसरे विकल्प की तलास में है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811