Let’s travel together.

सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अधिकारो से वंचित

0 125

सी के पारे रायसेन 

सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर केंद्र शासन और राज्य शासन की योजनाओं को जमीन पर उतारने का कार्य करते हैं। गेहूं खरीदी, समर्थन मूल्य पर अनाज क्रय, खाद-बीज वितरण, किसानों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना तथा शासन की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं को सफल बनाने में इन कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है। किसान और शासन के बीच की सबसे मजबूत कड़ी यही कर्मचारी हैं।
इसके बावजूद कर्मचारियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। शासन के नियम अनुसार कर्मचारियों को 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त तो कर दिया जाता है, लेकिन पेंशन, भविष्य निधि या अन्य सुरक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं। यह कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार है।
इतना ही नहीं, यदि कोई कर्मचारी सेवा के दौरान या संस्था के आवास में रहते हुए मृत्यु को प्राप्त हो जाता है, तो उसके परिवार को संस्था की ओर से न तो किसी प्रकार की आर्थिक सहायता दी जाती है, न बीमा का लाभ और न ही अंतिम संस्कार के लिए कोई सहयोग। वर्षों तक सेवा देने वाले कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार बेहद दुखद और अमानवीय है।
इसलिए मांग की जाती है कि सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी सम्मानजनक जीवन के लिए कम से कम ₹10,000 प्रतिमाह पेंशन अथवा सहायता राशि प्रदान की जाए तथा सेवा के दौरान मृत्यु होने पर परिवार को उचित आर्थिक सहायता और बीमा लाभ दिया जाए। शासन को इस गंभीर विषय पर तत्काल ध्यान देकर कर्मचारियों को न्याय दिलाना चाहिए, क्योंकि इन्हीं कर्मचारियों की मेहनत से सरकारी योजनाएं सफल होती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नंगे पैरों में घुंघरू, कंधों पर कांवड़,विदिशा से उज्जैन महाकाल तक आस्था की अनोखी पदयात्रा     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर अज्ञात वाहन ने मवेशियों के झुंड को रौंदा, तीन की मौत, कई घायल     |     सावन में भक्ति की बयार: रामलीला में उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम के आदर्शों से गूंजा भवानी चौक     |     तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10वीं का छात्र घायल, स्पीड ब्रेकर और CCTV की उठी मांग     |     नशा मुक्त भारत महाअभियान एवं रक्तदान महादान अभियान का हुआ शुभारंभ     |     15 अगस्त से पहले सुल्तानगंज पुलिस अलर्ट ,ग्राम चौकीदारों की परेड शुरू     |     डायल-112 की तत्परता से प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती को समय पर पहुंचाया अस्पताल     |     जी-20 प्रतिनिधियों के आगमन की तैयारी: सांची दुल्हन की तरह सज रही, सौंदर्यीकरण कार्य तेज     |     मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811