Let’s travel together.

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की जिले में हुई  शुरुआत

0 26

प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पार्टी के इतिहास और विकास पर रखे अपने विचार

सी एल गौर  रायसेन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत रविवार को जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में नगर एवं ग्रामीण मंडल सहित खरवई मंडल में 24 घंटे का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया जो प्रथम और द्वितीय दो सत्रों में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होकर पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप जलाकर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रमों की शुरुआत की, इसके पश्चात प्रशिक्षण वर्ग के अवसर पर वर्ग गीत एवं वंदे मातरम का गान सामूहिक रूप से गाया गया, तत्पश्चात श्री शर्मा का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आज में आपके बीच मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुआ यह प्रशिक्षण वर्ग है जिसमें वर्ग से हमें बहुत कुछ सीखना है सभी कार्यकर्ताओं को सीखना भी चाहिए। श्री शर्मा ने इतिहास और विकास विषय पर बोलते हुए कहा कि सन 1947 में हमारा भारत देश आजाद हुआ इससे पूर्व हम आजाद नहीं थे मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते हमारे देश का विभाजन हुआ था उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बने थे, उन्होंने मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते देश के लिए कुछ नहीं किया। इसके पश्चात हमारे देश में जनसंघ की स्थापना पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा की गई, उन्होंने 1951 में पहला संकल्प लिया था कि इस देश में दो निशान और दो विधान नहीं चल पाएंगे और भारत में एक प्रधानमंत्री होना चाहिए इसके अलावा उनका दूसरा संकल्प था कि भारत के सभी नागरिकों को समान रूप से अधिकार मिले और तीसरा संकल्प उनका यह था कि अयोध्या भूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर निर्माण हो, उन्होंने कहा कि उस समय ज्यादा लोग नहीं थे लगभग 11 लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ संकल्प लिया था। इसके बाद पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर जाने के लिए कूच किया और अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल पड़े जैसे ही उन्होंने प्रवेश किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और वह देश के लिए लड़ाई लड़ते बलिदान हो गए, देश के प्रति उनके द्वारा दिए गए बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा ।

श्री शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए आगे कहा कि इसके बाद राष्ट्र निर्माण की यात्रा शुरू हुई जिसका नेतृत्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया था, उन्होंने जनसंघ को आगे बढ़ाने का कार्य किया और एकात्मक मानववाद तथा अंतोदय कार्यक्रम की शुरुआत की। पंडित उपाध्याय अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को आगे लाने का काम किया । उन्होंने कहा कि 1954 में गोवा आजाद हुआ था जिसमें जनसंघ और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का योगदान रहा था। इसके बाद 1959 में चीन द्वारा घुसपैठ की जा रही थी परंतु नेहरू जी की तुष्टिकरण की नीति ने कुछ नहीं होने दिया नहीं तो तिब्बत भी आज हमारा ही होता। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना सारा जीवन सादगी के साथ व्यतीत किया वह अपने पास दो जोड़ी कपड़े रखते थे एक जोड़ी कपड़े धो कर डालते तो फिर दूसरे कपड़े पहनते थे, साथियों पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार हमारे भीतर उतार कर उनके बताए गए मार्ग पर चलकर कार्य करते रहना है, भले ही पंडित उपाध्याय हमारे बीच नहीं है परंतु उनके विचार आज भी काम कर रहे हैं और हम सभी पालन कर रहे हैं । श्री शर्मा ने पार्टी का इतिहास दोहराते हुए कहा कि जनसंघ का विलय जनता पार्टी में हुआ परंतु बात नहीं बनी इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया जिसमें अटलजी प्रधानमंत्री बनाए गए। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा आज विश्व की बड़ी पार्टी बन गई है हमें गर्व होना चाहिए कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है, भारतीय जनता पार्टी संघ के सहयोग से आगे बढ़ते हुए कमल निशान के साथ निरंतर प्रगति कर रही है, हम सभी को पार्टी की विचारधारा पर चलते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाना है।

इसी क्रम में मंडीदीप ग्रामीण मंडल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत एक है हम ऐसे देश के वासी हैं जैसे पूरी दुनिया में जाना जाता है उन्होंने सभी भाजपा के पदाधिकारी और प्रशिक्षण वर्ग में भाग ले रहे सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा लगन और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा के अलावा जिला मंत्री दीपेंद्र पाल, भाजपा नेता अरविंद जैन, मंडीदीप नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व नपा उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा जैन, एवं बद्री सिंह चौहान, श्रीमती प्रार्थना चौहान, मंडीदीप नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव तथा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महेंद्र मैथिल सहित अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद रहे। वही खरवई मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित राकेश तोमर, मंडल अध्यक्ष मिथिलेश पटेल, राजकिशोरसोनी, दामोदर शर्मा, राजेश राय सहित अपेक्षित भाजपा कार्यकरता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811