Let’s travel together.

प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप मे मनाई गई

0 123

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शहर के वार्ड क्रमांक 5 प्रगति बाजार मे भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व पार्षद यशवंत जैन एवं ग्राम पंचायत दिनारा के पूर्व पंच मनोज सोनी ने जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यशवंत जैन पूर्व पार्षद ने बताया श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। वे एक प्रखर राष्ट्रवादी थे और अपने सिद्धांतों से कभी पीछे नहीं हटे। डॉ. मुखर्जी जी, अखण्ड और एक भारत के लिए कश्मीर को देश की मुख्यधारा में लाना चाहते थे। उनका कहना था कि एक देश एक विधान होना चाहिए।
उनको याद करते हुए दिनारा पंचायत के पूर्व पंच ने कहा कि धारा 370 को हटाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया और अपने जीवन का बलिदान किया। अखण्ड भारत के लिए दिया गया उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। उन्होने बावन बर्ष की आयु मे इतिहास रचा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

इंदौर का एमवाय अस्पताल बना मोटापा सर्जरी का राष्ट्रीय केंद्र, आयुष्मान योजना से मरीजों को नई उम्मीद     |     रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811