Let’s travel together.

18 वार्डों में 65पार्षद प्रत्याशियों ने ठोकी ताल:रायसेन नपा परिषद में अध्यक्ष पद व के लिए भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर

0 270

तीन व वार्डों में करीबी मुकाबला

शिवलाल यादव

रायसेन।नगरीय निकाय चुनाव में बुधवार को नामांकन पत्र की नाम वापसी के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है।इस बार नपाध्यक्ष की कुर्सी ओबीसी महिला के लिए रिजर्व हुई है। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए 5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसमें भाजपा, कांग्रेस, के ही पार्षद पद की पिछड़ा वर्ग की महिलाएं जीत सुनिश्चित के साथ ही बड़े नेताओं से लॉबिंग कर जोड़तोड़ कर रही है।इनमें वार्ड 4 की पार्षद पद के लिए बीजेपी की उम्मीदवार वर्षा लोधी, वार्ड 9 की भाजपा प्रत्याशी नीति पत्नी दीपक पण्ड्या, वार्ड 14 राहुल नगर वार्ड की कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका सेन पत्नी देवेंद्र सेन ।इसके अलावा वार्ड 5 की पार्षद पद के लिए किरण सोनी पत्नी पत्रकार राजकिशोर सोनी, पूर्व नपाध्यक्ष जमुना सेन की धर्मपत्नी सविता सेन को भाजपा ने अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है।इसीलिए इन वार्डों में हाई प्रोफाइल मुकाबला होना लगभग तय माना जा रहा है।
….लेकिन भाजपा ,कांग्रेस के बागी से भी इन्हें खतरा बढ़ा, भितरघात की चिंता सता रही
इन नपा अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को अपने ही बागियों से ज्यादा खतरा बढ़ रहा है।जिनकी उम्मीदवारी के बाद ऐनवक्त पर उनका टिकट कट गया था।भाजपा कांग्रेस के बागी प्रत्याशी इनकी जीत की राह में रोड़ा बने हुए हैं।जिससे उनकी चिंता दो गुनी बढ़ गई है।इसी तरह अब रायसेन नगर पालिका के 18 में से 17 वार्डों में 65 पार्षद प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। 4 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला है।जबकि वार्ड 1 नरापुरा की बीजेपी पार्षद पद की उम्मीदवार राजकुमारी शाक्या पत्नी मनोज शाक्या निर्विरोध पार्षद विजयी घोषित हो चुकी हैं।यह आपसी जुगलबंदी का ही नतीजा है।


नगर पालिका परिषद रायसेन के 18 वार्डों में पार्षद पद के लिए 100 अभ्यार्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए थे। इनमें 1 का नामांकन निरस्त हो गया था।और 24 अभ्यर्थियों ने नाम वापस ले लिया। अब 17 वार्डों में 65 उम्मीवारों के भाग्य का फैसला मतदाता 13 जुलाई को करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811