Let’s travel together.

दूसरे भी दिन डॉक्टर और स्टाफ सहित समुचित व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलन रहा जारी

0 125

बाजार रहे बंद,सड़कों पर पसरा सन्नाटा

बम्होरी रायसेन ।अस्पताल में डॉक्टर सहित पूरा स्टाफ और समुचित स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर बम्होरी में चल रहा जन आंदोलन दूसरे दिन भी शांति पूर्ण रूप में जारी रहा। रविवार सुबह से ही ग्रामीण झंडा चौक पर डटे रहे, लेकिन आश्चर्यजनक और शर्मनाक स्थिति यह रही कि पूरे दिन भर प्रशासन का एक भी जिम्मेदार अधिकारी आंदोलनकारियों से बात करने नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों का आक्रोश और भड़क उठा।

जनप्रतिनिधियों के खुले समर्थन के बावजूद प्रशासन की यह चुप्पी साफ तौर पर जनहित की अनदेखी और संवेदनहीनता को दर्शाती है। आंदोलन के चलते पूरा बाजार बंद रहा, व्यापार पूरी तरह ठप हो गया और व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि बम्होरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कागजों में तो चालू है, लेकिन हकीकत में यह बिना डॉक्टर के लावारिस पड़ा हुआ है।

वहीं एक लेटर तेजी वायरल हो रहा है जिसमें दर्शाया गया है एक डॉक्टर एक वर्ष के लिए बम्होरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदस्थ किया गया था लेकिन स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने बम्होरी का आदेश को बदल कर डॉक्टर शमाईला कोकब को खरबई के अस्पताल में नियुक्त कर दिया गया

भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य मानक (IPHS) के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कम से कम—
1–2 डॉक्टर
3 नर्स
1 लैब टेक्नीशियन
1 फार्मासिस्ट
10–15 अन्य कर्मचारी
होना अनिवार्य है, जबकि बम्होरी में इन मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। वर्षों से डॉक्टर और स्टाफ की भारी कमी के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों की जनता मजबूरन निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने को विवश है।
आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर डॉक्टर की नियुक्ति, पूरा स्टाफ और जरूरी संसाधन उपलब्ध नहीं कराए, तो आंदोलन किया जाएगा।
भविष्य में किसी भी अप्रिय स्थिति की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग की होगी ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811