Let’s travel together.

युवाम सेवा भारती ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 22 यूनिट रक्त एकत्रित

0 74

– स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न

– पुलिस अधीक्षक बोले- रक्तदान से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के लुकवासा में समाज सेवा की भावना को समर्पित संस्था युवाम सेवा भारती द्वारा रविवार को लुकवासा पब्लिक स्कूल में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़, सीएमएचओ संजय ऋषिश्वर, अपना घर आश्रम अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल, प्रांत संयोजक युवाम सेवा भारती संकल्प दीक्षित, संस्था के श्रीनारायण प्रसाद गर्ग एवं नीरेंद्र रघुवंशी द्वारा सभी अतिथियों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही अतिथियों ने रक्तदान करने वाले दाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया।

रक्तदान पर शिविर को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षकअमन सिंह राठौड़ ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर में किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है। हमारा शरीर मात्र 24 घंटे में प्रोटीन की पूर्ति कर लेता है। एक स्वस्थ व्यक्ति हर 90 दिनों (3 महीने) के अंतराल पर पुन: रक्तदान कर सकता है। यह न केवल जीवन बचाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय ऋषिश्वर ने कहा कि रक्तदान के साथ-साथ सभी को अपना ब्लड ग्रुप मालूम होना चाहिए एवं गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से अपना ग्रुप मालूम होना चाहिए, उन्होंने आगे कहा कि हमारे शरीर में पांच लीटर ब्लड होता है उसमें से मात्र तीन सो एमएल ब्लड लिया जाता है । उन्होंने रक्त दाताओं के साथ साथ आयोजकों को भी धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर सेवा भारती के जिला अध्यक्ष ओम बंसल, जिला उपाध्यक्ष गोविंद बंसल, जिला सचिव महीम भारद्वाज, श्रीमति शर्मिला बंसल एवं श्रीमती अंजलि भारद्वाज , राजेंद्र जैन विभाग सेवा प्रमुख, हरिज्ञान प्रजापति जिला सेवा प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव महिम भारद्वाज द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री नारायण प्रसाद गर्ग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर यवाम सेवा भारती की परिचय बैठक भी आयोजित की गई जिसमें प्रांत संयोजक युवाम सेवा भारती संकल्प दीक्षित द्वारा युवाओं के द्वारा होने वाले सेवा कार्यों की जानकारी प्रदान की गई तथा युवाओं को आगे आकर समाज हित में कार्य करने की आवश्यकता है। आज हम सभी मिलकर संकल्प लेंगे कि हम शिवपुरी में एक विशाल युवाम सेवा भारती का गठन करेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |     शिक्षा विभाग के मौन समर्थन से निजी स्कूल खुलेआम बेंच रहे ड्रेस किताब कॉपियां     |     बारिश से पहले खतरे की घंटी,  गली में मौत बनकर खड़ा जर्जर कच्चा मकान     |     6 साल में भी नहीं बना रेलवे स्टेशन का फुट ओवरब्रिज, रोज जान जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे ग्रामीण, विद्यार्थी      |     शिवपुरी में फर्जी BPL कार्ड से दो आवास हड़पने का आरोप, कलेक्टर से शिकायत       |     मिनीगोल्फ नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 का आयोजन 25 से 30 जून तक नवा रायपुर में     |     इंदौर की ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में कचरे से बन रहा फर्नीचर, केंद्रीय संयुक्त सचिव ने किया निरीक्षण     |     7 साल के जक्ष ने रचा इतिहास, बने शिवपुरी के सबसे कम उम्र राज्य स्तरीय बैडमिंटन खिलाड़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811