Let’s travel together.

मतदाता सूची में दावे आपत्ति से लोग आक्रोशित,दिया ज्ञापन

0 113

देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन

इन दिनो मतदाता सूची में आपत्ति को लेकर लोगों मे बढ रही बैचेनी ।हर जगह से चल रहा ज्ञापन देने का दौर ।

जानकारी के अनुसार इन दिनों क्षेत्र भर के लोगों मे आपत्ति लगने से मतदाता सूची से नाम हटाने का भय सता रहा है बडे स्तर पर मतदाता सूची मे दावे आपत्ति के चलते लोगो द्वारा बडी संख्या में आपत्ति दर्ज कराई है जिससे लोगों का नाम मतदाता सूची से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है हालांकि अनेक लोगों ने बताया कि जिनके द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है उनसे पूछने पर वह साफ इंकार कर रहे है जिससे लोगों को फर्जी आपत्ति दर्ज होने से मतदाता सूची से नाम हटाने का डर सताने लगा है ऐसे अनेक मामले सुनने को मिले है कि आपत्ति कर्ता आपत्ति दर्ज करने से साफ इंकार कर रहे है तब सवाल खड़े हो रहे है कि झूठी आपत्ति लगाने वाले आखिर कौन है क्यूं लगा रहे है हालांकि रातदिन बीएलओ घर घर पहुंच कर सर्वे कर चुके है तथा अब आपत्ति दर्ज होने से पुनः बीएलओ से पंचनामा बनाने की प्रक्रिया चलाईं जा रही हैं आयोग अपने ही बीएलओ की सत्यता पर उठने वाली ऊंगली पर क्यों विराम नहीं लगा पा रहा है इस हडकंप से लोगों मे भी आयोग पर विश्वास की ऊंगली उठ रही हैं बल्कि आयोग की छवि भी कहीं न कहीं बिगडती दिखाई दे रही है ।इस विवाद पर तत्काल विराम निर्वाचन आयोग को लगाना चाहिए ।इसी कडी मैं आज गुलगांव के लोगों ने बडी संख्या में आपत्ति जताते हुए आपत्ति लगाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है तथा बताया कि ज्ञापन एसडीएम को सौपा जा रहा है जिसकी एक प्रति नायब तहसीलदार एवं एक प्रति थाना प्रभारी को भी सौपी गई हैं ।आयोग के प्रति लोगों मे विश्वास जगाने की जरूरत पडती दिखाई दे रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गांधी जयंती पर ग्राम पंचायत गढ़ी में तैयार हुई ग्राम विकास की कार्ययोजना     |     जिले के पंचायत सचिव और रोजगार सहायक शासन की स्वामित्व योजना का कर रहे विरोध     |     पैक्स गढ़ी पहुंचे अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव, किसानों से लिया सीधा फीडबैक     |     स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं, स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में दें योगदान : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     छवि निर्माण कार्य को अपने अंदाज में करने वाले, ताहिर अली- अशोक मनवानी     |     दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811