– सुनील सोन्हिया, अनिता साहू, विवेक शर्मा, पिंटू,वर्षा हुए सम्मानित
झांसी। कला, संस्कृति और सृजनशीलता को समर्पित संगठन भारतीय कलाकार संघ द्वारा राष्ट्रीय अधिवेशन 2025 का आयोजन बुंदेलखंड की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी झांसी के राजकीय संग्रहालय सभागार में संपन्न हुआ।इस अधिवेशन में भारत के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों कलाकार, निर्देशक, रंगकर्मी, निर्माता, संगीतकार, सामाजिक कार्यकर्ता और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस महाअधिवेशन का उद्देश्य कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ रचनात्मकता, विचार और अनुभव एक साथ मिलकर भारतीय कला और संस्कृति को नई दिशा दे सकें। इस अवसर पर कला, रंगमंच, संगीत, नृत्य और जगत से जुड़े प्रतिभाशाली कलाकार बुंदेलखंड की पहली फिल्म निर्माता अभिनेत्री अनिता साहू, वरिष्ठ अभिनेता, निर्देशक एवं रंगकर्मी सुनील सोन्हिया निर्माता निर्देशक विवेक शर्मा,लोक कलाकार वर्षा सिंह ठाकुर, एवं बुंदेलखंड के लोकप्रिय युवा कलाकारपिंटू यादव, सहित लगभग 100 कलाकारों को सुपर डुपर हिट फ़िल्म बाहुबली के आर्ट डायरेक्टर एन कुमार एवं संघ के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।अधिवेशन के दौरान संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया

वरिष्ठ कलाकारों और मार्गदर्शकों द्वारा प्रेरक वक्तव्य के
साथ नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए अभिनय, निर्देशन और तकनीकी पहलुओं पर कार्यशाला आयोजित की गई
साथ लोक कला, संगीत, नृत्य की प्रस्तुति चित्रकूट से आमंत्रित पिंटू यादव एवं वर्षा सिंह ठाकुर द्वारा दी गई
भारतीय कलाकार संघ के अंकुर पेंटर, पालन जी, शिवम यादव, राकेश जेर सहित अन्य पदाधिकारी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा