Let’s travel together.

झांसी में लिव-इन रिलेशन में रह रही ब्यूटीशियन मीनू प्रजापति की मौत

0 2,385

रहस्यमयी हालात में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

 परिवार का आरोप – ये आत्महत्या नहीं, हत्या है
झांसी। सदर थाना क्षेत्र के भगवंतपुरा गांव से सनसनीख़ेज़ मामला सामने आया है।
38 साल की ब्यूटीशियन मीनू प्रजापति का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला।
मीनू लिव-इन पार्टनर इरफ़ान के साथ रहती थी।
परिवार का आरोप है कि इरफ़ान ने ही हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया, ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे।
चौंकाने वाली बात ये है कि मीनू ने महज़ छह महीने पहले अपने पति से तलाक ले लिया था… और इरफ़ान के साथ रहने लगी थी।
लेकिन इरफ़ान पहले से शादीशुदा है और उसकी दो बीवियाँ बताई जा रही हैं।
परिजनों का कहना है कि मीनू अक्सर इरफ़ान से झगड़ों को लेकर परेशान रहती थी।
इसी बीच अचानक उसका इस तरह से मृत मिलना सवाल खड़े करता है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ़ हो पाएगी।
“झांसी की ये घटना लिव-इन रिलेशनशिप के अंधेरे पहलुओं को एक बार फिर सवालों के घेरे में ला खड़ा करती है। आखिर सच्चाई क्या है – आत्महत्या या हत्या? इसका जवाब पुलिस जांच के बाद ही मिलेगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811