Let’s travel together.

फ्लाइंग फैरीज़ स्टूडियो में लगी मुम्बई से आये अभिनेता अर्पित श्रीवास्तव की मास्टर क्लास

0 131

सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट

प्रोफेसर कॉलोनी स्थित फ्लाइंग फैरीज़ ड्रामा स्टूडियो में मुम्बई से आये मशहूर अभिनेता अर्पित श्रीवास्तव ने नाट्य कार्यशाला के सभी रंगकर्मियों को बॉलीवुड फिल्मों में अपना करियर कैसे बनाये इस पर चर्चा की और अभिनय के गुर भी सिखाये । रविवार की शाम रंगमंच के गुर सीख रहे रंगकर्मीयों के चेहरे खुशी से खिल उठे क्योंकि उनके सामने मशहूर फ़िल्म अभिनेता अर्पित श्रीवास्तव थे। इस मास्टर क्लास में रंगकर्मियों ने न सिर्फ अभिनय की बारीकियां सीखीं, बल्कि अपनी जिज्ञासा को भी शांत किया। फ्लाइंग फैरीज़ में चल रही 40 दिवसीय नाट्य कार्यशाला में अभिनय गुर सीख रहे रंगकर्मियों के साथ खूब मस्ती की ।

सबसे पहले क्लास में सभी का परिचय हुआ फिर रंगकर्मियों ने कई तरह के सवाल पूछे । अमर के सवाल के जवाब में अर्पित श्रीवास्तव ने कहा कि थियेटर में प्रयोग का भरपूर मौका मिलता है, जबकि सिनेमा में ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि थियेटर में जितना अभ्यास करोगे, आगे की मंजिल उतनी ही आसान हो जाएगी ।

कपिल यादव ने अर्पित जी से सवाल किया कि हम जब किसी नाटक में रोल करते हैं तो किसी की नकल करने की कोशिश करते हैं क्या ये सही है । इस पर अर्पित जी ने कहा कि किसी भी किरदार में अपनी जिंदगी के अनुभवों को शामिल करोगे तो वे ज्यादा सच्चे लगेंगे, किसी की नकल करोगे तो वह मिमिक्री हो जाएगी और आपको अपनी कला दिखाने का मौका नही मिलेगा ।
अर्पित श्रीवास्तव ने अपनी फिल्म की शूट का अनुभव बताते हुए कहा कि जब मेरे सामने फरहान अख्तर थे तो एक पल के लिये मैं थोड़ा नर्वस हुआ क्योंकि जिस एक्टर को मैंने बचपन से बड़े पर्दे पर देखा वो आज मेरे सामने था लेकिन फिर मैंने अपने अंदर के एक्टर को जगाया और फिर मैंने सहज होकर अपना पूरा शूट किया । फरहान अख्तर ने भी मेरी तारीफ की क्योंकि मैंने अपने अनुभव से उस किरदार को गढ़ा था । अर्पित ने बताया कि जब मैं एक फ़िल्म कर रहा था “रंगबाज फिर से” तो मुझसे जिमी शेरगिल ने कहा कि अपने किरदार और कहानी को पहले अच्छे से समझो तभी किरदार के साथ न्याय करोगे । अर्पित ने बताया कि अभ्यास खूब करो और सीखने में कोई बुराई नहीं है लेकिन अभिनय में अपनी छाप डालनी जरूरी है । नाट्य कार्यशाला प्रमुख और निर्देशक डॉ. आज़म खान ने अर्पित श्रीवास्तव का स्वागत किया । अर्पित श्रीवास्तव ने संस्था प्रमुख का आभार व्यक्त किया और कहा कि थियेटर करना बहुत जरूरी हैं । थिएटर करने से अभिनय की बारीकियों के साथ जिंदगी के कई सबक भी सीखने को मिलते हैं । मुम्बई जाने से पहले पूरी तैयारी के साथ आयें और समय भी लेकर आये क्योंकि हज़ारों लोगों के साथ आपका कॉम्पिटिशन है तो धैर्य रखें और अपने पर विश्वास रखें सफलता एक दिन ज़रूर मिलेगी । अर्पित श्रीवास्तव की आगामी वेब सीरीज़ रिलायंस एंटरटेनमेंट की “पान पर्दा ज़र्दा” आने वाली है जिसमे एक मुख्य किरदार निभाया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |     चलती ट्रेन से गिरी महिला, ग्रामीणों की मदद से बची जान     |     दीवानगंज में आज मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान कार्यक्रम का आयोजन     |     306 लाख की सड़क पहली बारिश में उखड़ी, पुलिया भी धंसने लगी     |     संतान सप्तमी और मोर छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब     |     पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर वन मंडल कार्यालय पहुंचे संभागायुक्त व कलेक्टर     |     पीएम मोदी के जन्मदिवस पर पीजी कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, एक महीने तक चलेंगी गतिविधियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811