मुकेश जैन ढाना
सागर की प्रिंसी जैन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मेडल प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि प्रिंसी ने इससे पूर्व बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA) में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया था, और अब सफलता के इस सिलसिले को जारी रखते हुए उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि मास्टर डिग्री में अपने नाम की है।
यह विशिष्ट सम्मान जगत प्रकाश नड्डा (केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री, भारत सरकार) के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उप्र, श्री सुरेश खन्ना (वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री भूपेंद्र चौधरी एवं प्रसिद्ध लोकगायिका मालिनी अवस्थी जैसे दिग्गज व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे।
प्रिंसी की सफलता पर उन्हें दीपचंद जैन दमोह, मनोज बंगेला सागर ने भी बधाई दी।