Let’s travel together.

पुलिस कर्मियों ने की ईमानदारी की मिशाल पेश महिला ने पुलिस की प्रशंसा कर आभार व्यक्त किया

0 80

 

आशीष पांडेय सिलवानी रायसेन

कौन कहता है कि अब ईमानदारी नहीं बची, समाज में आज भी ईमानदार लोग है और ऐसी ही ईमानदारी की मिसाल पुलिस कर्मियों ने पेश की। नवरात्रि पर झांकियों के दर्शन करने गई एक महिला का पर्स भीड़भाड़ में सड़क पर गिर गया था, कुछ समय बाद उसने काफी देर तक खोजने का प्रयास किया। और वह हताश होकर घर आ गई। इस बीच नवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मी विनय कुमार, अंकित झा, और सचिन राठौर को सड़क पर उक्त मिल गया। पुलिस कर्मियों ने वहां कई महिलाओ से पर्स के संबंध में पूछताछ की लेकिन किसी ने अपना पर्स खोना नही बताया। थाने लाकर पर्स को खोला गया तो उसने नगदी, चांदी के आभूषण और सरस्वती विद्या मंदिर सिलवानी के फीस कार्ड मिले। इस आधार पर आशंका व्यक्त की गई कि यह पर्स स्कूल की शिक्षिका का होगा। काफी मशक्कत के बाद उक्त महिला की खोजकर सूचना दी गई। नीतू विश्वकर्मा अपने पति के साथ थाने आई थाना प्रभारी डीपी सिंह की उपस्थिति में महिला को पर्स सौपा गया। महिला पर्स से नगदी, चांदी के आभूषण और कागजात सुरक्षित देकर काफी खुश हो गई। उसने पुलिस प्रशासन का बार बार धन्यवाद ज्ञापित किया। महिला के परिजनों सहित क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की ईमानदारी को तारीफ हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 टंट्या मामा की मूर्ति खंडित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी कि माँग को लेकर  विधायक आदिवासी समाज संगठन के साथ बैठे धरना प्रदर्शन पर     |     लायंस क्लब समृद्धि एवं लायंस क्लब सर्वोदय द्वारा डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल     |     सलामतपुर थाने में बदलाव,नए थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का स्वागत, दिनेश सिंह रघुवंशी को भावभीनी विदाई     |     यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव शोको इशिकावा ने सराहा प्रदेश का ‘महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल’ मॉडल     |     नीति,कृतज्ञता और जवाबदेही से ही व्यक्ति व समाज का कल्याण संभव- मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज     |     संत नगर बैरागढ़ स्टेशन पर प्रतिदिन 30 हजार लीटर पीने के पानी की खपत के साथ ही हरीसेवा जलाश्रम का समापन     |     स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष      |     राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने एसडीएम जेपी गुप्ता पर दर्ज एफआईआर के सम्वन्ध में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए 13 केंद्र तय, किसानों को मिलेगी व्यवस्थित खरीदी की सुविधा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811