Let’s travel together.

एनसीसी शिविर में कैडेट्स सीख रहे हैं अनुशासन के गुण

0 84

 

– शिविर में शिवपुरी, गुना, अशोक नगर एवं श्योपुर के 450 कैडेट्स ले रहे हैं भाग

– विषय विशेषज्ञों द्वारा दिया जा रहा है गहन प्रशिक्षण

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में 35 वीं वाहिनी एनसीसी द्वारा इस समय एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर शिवपुरी के आवासीय विद्यालय सरस्वती विद्यापीठ के परिसर में चल रहा है। इस शिविर की शुरूआत 12 मई से हुई थी और यह 21 मई तक चलेगा।
एनसीसी के इस शिविर में शिवपुरी, गुना, अशोकनगर एवं श्योपुर के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों की एनसीसी इकाइयों के लगभग 450 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। इस शिविर में पीटी, योगा, ड्रिल, वैपन ट्रेनिंग, खेल जैसे रस्साकशी, फुटबाल, बैडमिंटन एवं हैंडबाल के गहन प्रशिक्षण के साथ-साथ एनसीसी के स्पेशल विषय और कॉमन विषयों जैसे मैप रीडिंग, डिजिटल इण्डिया, ट्रैफिक सिग्नल नियम एवं डिजास्टर मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी जा रही है। यहां पर शिविर में बटालियन एवं आमंत्रित विषय विशेषज्ञों द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर में भाग ले रहे एनसीसी कैडेट्स हर्ष प्रताप सिंह सिकरवार ने बताया कि इस शिविर से हमें अनुशासन व टाईम मैनेजमेंट के बारे में सीख मिलती है। एक अन्य एनसीसी कैडेट्स दीपाली बुनकर ने बताया कि उन्हें इस शिविर में भाग लेने से सामाजिक दायित्व के बारे में भी बहुत कुछ सीखने को मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811