मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरा रेलवे दीवानगंज पर सोमवार को महायज्ञ के समापन पर विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। सेमरा रेलवे स्टेशन पर गायत्री महायज्ञ एवं किसान मेला का आयोजन हो रहा था। जिसमें आसपास के 25 गांव के किसान इस मेले का फायदा उठा रहे थे। साथ ही दीवानगंज मैं रविवार को बाजार लगता है वह बाजार दो रविवार को सेमरा में लगे थे।

मेला ग्राउंड में गायत्री मंदिर बना हुआ है जिस पर 9 दिन से राम कथा का आयोजन हो रहा था। इस गायत्री मंदिर में हर साल महायज्ञ का आयोजन किया जाता है इस दौरान इस वर्ष आचार्य कृष्णा पांडे के मुख से प्रवचन सुनाएं गए। इस मंदिर पर गायत्री महायज्ञ और मेला लगते हुए 66 वर्ष हो गए है इस मेले का दिनों दिन महत्व बढ़ता जा रहा है। 9 कुंडीय महायज्ञ होता है। सोमवार का महायज्ञ के समापन होने पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम वासियों सहित क्षेत्रवासियों ने भोजन के रूप में प्रसाद ग्रहण किया।