विदिशा। द इंटरनेशनल लायंस क्लब द्वारा विश्व के सभी 208 देश में सेवा सप्ताह कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसमें प्रतिदिन सप्ताह भर सेवा एक्टिविटीज की जानी है। इसी क्रम में लायंस क्लब विदिशा मेंन के द्वारा भी इंटरनेशनल के चार्ट अनुसार एक्टिविटीज की गई। मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, गिनीज बुकी , देहदानी, निशुल्क शव वाहन संचालक एवं अन्य कई समाजसेवी कार्यों में व्यस्त विकास पचौरी का लायंस क्लब विदिशा मेंन के द्वारा, उनके निवास पर जाकर, उनका सम्मान शाल, श्रीफल , पुष्प माला से किया गया। इस अवसर पर पूर्व एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एवं एक्टिविटी चेयरपर्सन एमजेएफ लॉयन राजकुमार सर्राफ प्रिंस एवं लायंस क्लब अध्यक्ष तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी के द्वारा रजत गणेश प्रतिमा भेंट की गई। श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर लायन घनश्याम स्वर्णकार एवं रेलवे से रिटायर लायन के सी प्रजापति ने भी विकास पचौरी का पुष्प माला से स्वागत किया। इस अवसर पर पुरानी यादों को ताजा करते हुए लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस ने बताया कि सन 2011, 2012 में जब विकास पचौरी जी लायंस क्लब में सेवाएं प्रदान कर रहे थे। तभी आपने सर्वप्रथम अपने देहदान की घोषणा की थी। तभी से आप इस देहदान अभियान को निरंतर जारी रखे हुए हैं। और इसके साथ अन्य कई अभियान भी चला रहे हैं। क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने कहा कि वह कई दिनों से उनका सम्मान करने की बात मन में रखते थे। जो आज उनकी पूरी हुई। अंत में आभार व्यक्त लायन के सी प्रजापति ने किया।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।