Let’s travel together.

युवक कांग्रेस के प्रदर्शन को रोक कर किया नेताओं को गिरफ्तार

0 295

रामभरोस विश्वकर्मा,ओबेदुल्लागंज रायसेन

प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते अत्याचार और उत्पीड़न के बढ़ते अपराधों के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष रायसेन परेश नागर के नेतृत्व में ओबेदुल्लागंज अंबेडकर चौराहे पर शाम को कैंडल मार्च और मशाल जुलूस का आह्वान किया गया था। शाम को जब क्षेत्र के कांग्रेस समर्थक एकत्र हो रहे थे तभी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उन्हें त्योहारी भीड़ का हवाला दे।कर इस प्रदर्शन हेतु मना किया गया।

कांग्रेस समर्थकों का कहना था की यह पूरी तरह शांति पूर्ण है। किंतु प्रशासनिक अधिकारियों ने अनुमति नहीं प्रदान की। बढ़ते विरोध को देखते हुए अंबेडकर चौराहे पर भारी पुलिस बल तैनात था। प्रदर्शन की समय सीमा पूरी होने से पहले ही प्रशासन ने सभी प्रदर्शन कारियों को स्थल से खदेड़ना शुरू कर दिया और मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया और प्रदर्शन स्थल खाली करा दिया। हालांकि कांग्रेस नेताओं का कहना है की यह प्रशासन की बर्बरता पूर्ण कार्यवाही है और हमें अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार है। लगभग 2 घंटे चले घटनाक्रम में नगर की यातायात व्यवस्था ठप्प हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811