Let’s travel together.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा जन औषधि केंद्र का शुभारंभ

0 38

 

विदिशा। राज्यपाल  मंगुभाई  पटेल एवं मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव  ने जिलाचिकित्सालयो मे रेडक्रास द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रो का प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वर्चुअली शुभारंभ किया। इस अवसर पर जन औषधि केंद्रो के माध्यम से सस्ती कीमतो पर स्वास्थ्य सेवाओं और दवाओ की पहुँच हर नागरिक तथातक सुनिश्चित हो

भारतीय रेडक्रास सोसायटी आजीवन सदस्य एवं मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग प्रदेश उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि म.प्र.राज्य शाखा के संयुक्त तत्वावधान मे 52 जिला चिकित्सालयों मे, इसी क्रम मे रेडक्रास शाखा विदिशा द्वारा संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी रोशन सिंह जीने सरस्वती जी एवं धन्वन्तरि जी की पूजन एवं दीप प्रज्जवलित कर फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।साथ ही शहर के  जनप्रतिनिधि गण श्याम सुंदर  शर्मा,वीरसिंह  रघुवंशी,संदीप डोंगर सिंह ,राकेश शर्मा ,अरविंद श्रीवास्तव  आदि ने भी कार्यक्रम मे उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर  रोशन सिंह ने कहा कि जन औषधि केंद्र पर 50%से 90% तक सस्ती दवाऐ मिलने से मरीजो का खर्च कम होगा। रेडक्रॉस सोसायटी के चैयरमैन डॉ.सचिन गर्ग ने कहा कि जन औषधि केंद्र से जेनेरिक दवाऐ सस्ते दामों पर प्रदाय की जायेंगी।जनऔषधि केन्द्र की प्रारम्भिक प्रक्रिया मे डॉ. शिशिर रघुवंशी, सिविल सर्जन, प्रशान्त आचार्य, सहायक प्रबंधक, पी.एम. बी. आई.औषध विभाग भारत सरकार का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। ड्रग लायसेंस मे ड्रग इन्सपेक्टर संजीव जादोन का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

जन औषधि केंद्र पर केन्द्रीय मंत्री   पूर्व मुख्यमंत्री   शिवराजसिंह  चौहान ने भी जन औषधि केंद्र का अवलोकन किया और कहा कि सस्ती दवाऐ गरीबो का भला करेगी।कार्यक्रम मे भारतीय रेडक्रास सोसायटी कार्यकारिणी पदाधिकारी,सदस्य, राज्य प्रतिनिधि मलखान सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश जैन, श्याम बिहारी भार्गव, डी.के.बाजपेयी, संजय पाण्डेय, मनमोहन बंसल, आरके कुलश्रेष्ठ, ऋषि जालोरी, चन्द्रमोहन अग्रवाल, चन्द्रभान सिंह बघेल, श्रीमती नेहा मिश्रा,जितेन शाह,नारायण अग्रवाल,डॉ. राजेश बंसल, डाॅ.श्रेयस पीतलिया एवं फार्मासिस्ट अभिमन्यु कुमार आदि ने कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811