भाजपा नेता नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने पहले ही किया था जीत का दावा
सुरेंद्र जैन धरसीवा
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर छत्तीसगढ़ भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा है कि यह यह भाजपा ओर प्रधानमंत्री मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का साक्षात प्रमाण है।
पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाहभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के कुशल निर्देशन ओर मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व विधान सभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के पुत्र भाजपा नेता नितिन अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ के कई भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाई थी
भाजपा नेता नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने भाजपा नेताओं के साथ लगातार पश्चिम बंगाल चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने जीत की रणनीति के तहत काम किया ओर दावा किया था कि पश्चिम बंगाल में भाजपा इतिहास रचेगी अपनी सरकार बनाएगी उसी के अनुरूप आज परिणाम सामने आ रहे हैं
नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने इस सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ओर भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का साक्षात प्रमाण बताया है साथ ही भाजपा के संगठन की ओर जमीनी कार्यकर्ताओं की जीत बताया है