गोशाला सहित अन्य संस्थाओंको दिया दान
शादी में गोमाता के लिए कराया भंडारा
बेगमगंज रायसेन ।शहर में जहां शादियों में दिखावा और खर्च की होड़ देखने को मिलती है, वहीं कमल किशोर संस्कार पिता जुगलकिशोर देवलिया ने अपनी शादी को समाज के लिए एक संदेश में बदल दिया। बल्कि विवाह समारोह में गायों के लिए अलग से छप्पन प्रकार के भंडारे का आयोजन कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

वही 21000 गौ ग्रास समाजसेवी कामधेनु सेवा समिति 21000 हजार पाराशरी हनुमान मंदिर जीर्णोद्धार के लिए 5100 कैंसर पीड़ितों के लिए दान दिए। विवाह स्थल पर बारात और मेहमानों के साथ-साथ गायों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। गायों को खिलाने के लिए मक्का, आटा पिसवाया वही छप्पन प्रकार के बैंजनो से भोग लगाया और हरा चारा मंगवाया गया। सात फेरे लेने से पहले दूल्हा कमल किशोर संस्कार देवलिया और आयुष्मति जागृति ने गो माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें गोग्रास खिलाया।इस समाज उपयोगी नवाचार की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।