Let’s travel together.

28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन स्थगित 

0 38

विदिशा।एस ए टी आई पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में वेतन न मिलने के कारण कर्मचारीयों का विरोध प्रदर्शन एवं हड़ताल आज प्राचार्य द्वारा सभी कर्मचारियों का वेतन इस हफ्ते में दिए जाने के आश्वासन के बाद छात्र हित को ध्यान में रखते हुए आज स्थगित कर दिया गया है

पिछले 28 दिनों से जारी हड़ताल के कारण एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार संस्था में अप्रैल 2000 से पूर्व शासन के स्वीकृत पदों पर कार्यरत कर्मचारीयों को शासन के नियमानुसार वेतन भुगतान हेतु शासन द्वारा 9 करोड़ रुपए स्वीकृत किया गया है। इस भुगतान हेतु एस व्ही पॉलिटेक्निक भोपाल को नोडल केंद्र बनाया गया है।

वर्ष 2000 के बाद नियुक्त कर्मचारीयों के नियमित भुगतान हेतु प्रबंधन स्तर पर शासन द्वारा ग्रांट दिए जाने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। सभी कर्मचारियों द्वारा विदिशा की धरोहर को बचाने के लिए, हड़ताल में सहयोग किए जाने हेतु विदिशा व्यापार महासंघ, विदिशा अभिभाषक संघ, विभिन्न कर्मचारी संगठनों, विभिन्न राजनीतिक संगठनों तथा छात्र संगठनों को धन्यवाद दिया गया एवं आगे भी इसी तरह सहयोग की अपेक्षा की गई। स

भी कर्मचारियों ने विशेष रूप से विदिशा प्रेस ब्यूरो एवं सभी पत्रकार बंधुओ प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भरपूर मीडिया कवरेज दिए जाने हेतु बहुत-बहुत धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811