Let’s travel together.

बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं

0 31

– रायचंदखेड़ी के किसान ने कलेक्टर के समक्ष की शिकायत, आरोप—जनपद कर्मियों की मिलीभगत से जारी हुई किश्त

– जियो टैग भी नियम विरुद्ध किया गया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जनपद पंचायत के ग्राम रायचंदखेड़ी निवासी जमादार यादव ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर रामवती बाई यादव द्वारा संयुक्त खाते की भूमि पर बिना बंटवारे के बनवाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास का निर्माण तत्काल रुकवाने की मांग की है। प्रार्थी ने सीएम हेल्पलाइन 181 की दो शिकायतें बिना निराकरण बंद करने वाले दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की भी मांग उठाई।

जनपद पंचायत के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत –

इस मामले में जमादार यादव के अनुसार सर्वे नं. 162, 131, 126, 129 की संयुक्त कृषि भूमि का आज तक विधिवत बंटवारा नहीं हुआ है। मौखिक बंटवारे में उनके 72 वर्षीय पिताजी सर्वे नं. 162 व 129 पर काबिज थे। आरोप है कि रामवती बाई यादव अब सर्वे नं. 162 में पीएम आवास बनवा रही हैं। प्रार्थी ने 5 जून 2025 को सीईओ जिला पंचायत, सीईओ जनपद व तहसीलदार और 22 जुलाई व 16 सितंबर 2025 को कलेक्टर जनसुनवाई में आपत्ति दर्ज कराई, पर सुनवाई नहीं हुई। प्रार्थी का आरोप है कि जनपद पंचायत शिवपुरी के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से आवास की किश्त जारी कर दी गई। 19 फरवरी 2026 को नियम विरुद्ध जियो टैग व फोटो भी करवा दिए गए। जियो टैग के समय प्रार्थी को सूचना तक नहीं दी गई। रामवती बाई के पुत्र हाकिम सिंह व नेताब सिंह द्वारा परिवार को धमकियां देने का भी आरोप है।

बिना सहमति के बंद कर दी गईं 181 पर की गई शिकायत-

जमादार यादव ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत नं. 33435815 दिनांक 19.07.2025 और 37309805 दिनांक 18.03.2026 दर्ज कराई। दोनों शिकायतें एक माह से अधिक लंबित रखने के बाद बिना निराकरण, बिना सहमति के बंद कर दी गईं। 181 पर कई बार कॉल करने पर सिर्फ आश्वासन मिला। अब 20 अप्रैल 2026 को भाई के मोबाइल से नई शिकायत नं. 3785957 दर्ज कराई गई है। प्रार्थी ने कहा कि उनके वृद्ध पिताजी चलने-फिरने में असमर्थ हैं और वे स्वयं बीमार रहते हैं। कार्यालयों के चक्कर से परेशान हैं। उन्होंने कलेक्टर से इस मामले में प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी दावे फेल: तीन दिन से बंद पड़ी खरीदी, सूनी मंडी में किसान बेहाल     |     11 मई को होगा कॉलेज चलो प्रवेश मेला का आयोजन     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के भीतर युवती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार      |     भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811