भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न
भाजपा जिला अध्यक्ष एवं भोजपुरी विधायक ने भोजपुरी मंडल एवं मंडीदीप मंडलों के लिए कामकाजी बैठक
सी एल गौर रायसेन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को जिले के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम उमराव गंज में भोजपुर मंडल की एवं मंडीदीप में नगर तथा ग्रामीण मंडल की मासिक कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा की विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में दोनों ही मंडलों के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठकों का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा एवं विधायक श्री पटवा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।इसके पश्चात पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का शाल श्रीफल एवं पुष्प हारो से स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत से श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा हुआ सपना- शर्मा
भोजपुर मंडल एवं मंडीदीप नगर ग्रामीण मंडल की मासिक कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर माह के पहले सप्ताह में मंडलों की बैठक होना जरूरी है सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता इस बात का विशेष ध्यान रखें इस दौरान मंडल ने क्या किया इसकी समीक्षा बैठक कर होगी। श्री शर्मा ने कामकाजी बैठक के बारे विस्तार से अवगत कराते हुए कहा कि इसके लिए आपको रजिस्टर मेंटेन करना होगा हर अपेक्षित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बैठक में आना होगा क्योंकि कभी भी हमारे प्रदेश के बड़े पदाधिकारी किसी भी मंडल में जाकर कामकाजी बैठक की जानकारी ले सकेंगे।उन्होंने कहा कि हमारे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताएं गए मार्ग पर चलकर संगठन की मजबूती के लिए जुटना है श्री शर्मा ने कहा कि हमे आज गर्व महसूस हो रहा है कि पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा को बहुमत दिया है और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का सपना पूरा हुआ है में वहां की आमजनता और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के लिए आभार व्यक्त करता हूं। कामकाजी बैठक के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं विधायक सुरेंद्र पटवा की मौजूदगी में देश के पश्चिम बंगाल पांडिचेरी तमिलनाडु आदि राज्यों में भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत पर खुशी व्यक्त करते हुए सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के जयकारे लगाते हुए जमकर जश्न मनाया इस दौरान आतिशबाजी की गई कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, पीएम मोदी जी जिंदाबाद, नितिन नवीन जिंदाबाद जय भाजपा विजय भाजपा आदि नारे लगाए गए।भाजपा को मिले भारी बहुमत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई।

कामकाजी बैठक का विशेष ध्यान रखें कार्यकर्ता
भोजपुर मंडल एवं मंडीदीप नगर ग्रामीण मंडल की मासिक कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा ने कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता इस बात का विशेष ध्यान रखें कि हर माह होने वाली कामकाजी बैठक नियमित हो समय पर बैठक में कार्यकर्ता मौजूद रहे।उन्होंने पश्चिम बंगाल पांडिचेरी तमिलनाडु में भाजपा को बहुमत मिलने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। भोजपुर मंडल की मासिक कामकाजी बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक भोजपुर सुरेंद्र पटवा, मंडल अध्यक्ष राजेश गौर,ओम प्रकाश मीणा,शैलेंद्र गिरी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे वही मंडीदीप में नगर एवं ग्रामीण मंडल कामकाजी बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, विधायक सुरेंद्र पटवा, महामंत्री दीपेंद्र पाल,नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यालय सहित जिले के मंडलों में मना जीत का जश्न
भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल पांडिचेरी तमिलनाडु आदि राज्यों में मिली सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जिला मुख्यालय सहित जिले भर के सभी मंडल अध्यक्षों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता पार्टी को मिली सफलता को लेकर जश्न मनाएं और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त करें।इस प्रकार जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया ।