Let’s travel together.

भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग

0 125

   सुरेंद्र जैन धरसीवां 

03 मई 2026 को कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत थाना पांडातराई के पास गडई पुल में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई। बिरगांव (जिला रायपुर) के 6 युवक एक कार से शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी मुख्य मार्ग पर बड़े गड्ढे के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा।

इस भीषण दुर्घटना में 4 युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिनमें

मो. कौनेन (19 वर्ष),

मो. अरमान खान (20 वर्ष),

मारूफ अनवर (20 वर्ष) एवं

मो. फैजल (20 वर्ष) शामिल हैं।

सभी मृतक बिरगांव, जिला रायपुर के निवासी थे। वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज रायपुर स्थित मेकाहारा एवं एम्स अस्पताल में जारी है।

यह दुर्घटना न केवल अत्यंत दुखद है, बल्कि सड़क की बदहाल स्थिति को भी उजागर करती है। सभी पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इस आकस्मिक घटना ने उनके सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

इस संबंध में बिरगांव निगम के एम आई सी सदस्य इकराम अहमद ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मांग की गई है कि मृतकों के परिजनों को प्रति परिवार 10-10 लाख रुपये एवं घायलों के उपचार हेतु 5-5 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

साथ ही, प्रशासन से यह भी मांग की गई है कि दुर्घटना स्थल की सड़क की तत्काल मरम्मत कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जाए।इस दुख की घड़ी में सभी नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811