Let’s travel together.

हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज

0 36

-9 चालान बनाकर 3700 रुपए वसूले

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मई के पहले सप्ताह से पुलिस और यातायात पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

एक सप्ताह से जारी इस अभियान में कर्क रेखा क्षेत्र और दीवानगंज चौकी के सामने पुलिस द्वारा वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अधूरे दस्तावेज और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही चालान काटे जा रहे हैं। सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी और दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा का पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है ताकि वाहन चालक सुरक्षित यात्रा करें और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

दीवानगंज चौकी के सामने 9 वाहन चालकों के चालान काटकर समन शुल्क 3700 रुपए वसूल किए हैं। इससे पहले भी पुलिस ने 14000 रुपए वसूल किए थे।

भोपाल विदिशा हाईवे पर रोज दुर्घटना हो रही है इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस बल भी अपनी तरफ हर संभव कोशिश कर रहा है कि गाड़ी चालक हेलमेट लगाकर ही गाड़ी चलाएं मगर इसके बावजूद भी वाहन चालक लापरवाही बरत रहे है। जिसका खामियाजा दूसरे वाहन चालक को उठाना पड़ता है

चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिल रही है, वहीं नियमों का पालन करने वाले लोगों ने इस पहल का समर्थन किया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सरकारी दावे फेल: तीन दिन से बंद पड़ी खरीदी, सूनी मंडी में किसान बेहाल     |     11 मई को होगा कॉलेज चलो प्रवेश मेला का आयोजन     |     मंडीदीप पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के भीतर युवती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार      |     भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811