Let’s travel together.

इतना बोझ आप पर नहीं डालना चाहिए… लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से ऐसा क्यो बोले ओवैसी?

0 76

18वीं लोकसभा के पहले सत्र के तीसरे दिन नए स्पीकर का चुनाव हो गया है. एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला एक बार फिर से लोकसभा के स्पीकर चुन लिए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरला के नाम का प्रस्ताव रखा. इसके बाद एनडीए में शामिल सभी दलों ने उनका समर्थन किया. बाद में ध्वनि मत से उन्हें दोबारा से लोकसभा स्पीकर चुना गया. पीएम मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नए स्पीकर को आसन तक ले गए और उन्हें पदभार ग्रहण कराया.

ओम बिरला के स्पीकर बनने के बाद सभी दलों के नेताओं ने उन्हें बधाई दी. इस बीच हैदराबाद से लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी उन्हें मुबारकबाद दी. ओवैसी ने कहा कि संसद की आवाम इस बात पर गर्व महसूस कर रही है कि आप दूसरी बार लोकसभा के अध्यक्ष बने हैं और वह इस सदन के संरक्षक हैं. लेकिन हकीकत ये है कि सत्ता पक्ष के पास नंबर तो हैं लेकिन जनता की ताकत नहीं है. वहीं विपक्ष के पास जनता की आवाज है.

‘छोटी पार्टियों को मौका दें’

एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा कि उनकी गुजारिश है कि वह छोटी पार्टियों को मौका दें. उन्होंने पिछली लोकसभा का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से 17वीं लोकसभा में उन्होंने मुझे बोलने का और बात रखने का पूरा मौका दिया, इसी तरह 18वीं लोकसभा में भी वे छोटी पार्टियों के सांसदों को अपनी बात रखने का मौका दें. उन्होंने आगे कहा कि वे जिस समुदाय से आते हैं, उसका पार्लियामेंट में सिर्फ 4 फीसद ही प्रतिनिधित्व है ऐसे में उन्हें आवाज उठाने का मौका दें.

‘BJP अब जबरदस्ती नहीं कर पाएगी’

ओवैसी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि यह सरकार डिप्टी स्पीकर बनाकर उनका बोझ कम करेगी. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पर इतना बोझ नहीं डालना चाहिए. इसके साथ ही ओवैसी ने यह भी कहा कि अब इस सदन का चरित्र बदल चुका है ऐसे में अब बीजेपी किसी भी बात को लेकर जबरदस्ती नहीं कर पाएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ा बदलाव: ग्रामीणों को अब मिलेंगे 125 दिन रोजगार, पंचायतों ने पूरी की तैयारियां     |     सेफ क्लिक 2.0 अभियान,  पुलिस की साइबर सुरक्षा रैली, ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी से बचने के दिए गुर     |     सेवाकाल पूर्ण होने पर शिक्षक रफीक खान को दी भावभीनी विदाई     |     बस्तर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती में मनमानी     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों को दी शुभकामनाएँ     |     बेगमगंज एसडीएम पदस्थ हुई प्रियंका भलावी      |     बैंक के वरिष्ठ खातेदारों सहित बैंककर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण      |     अब बरेली का स्ट्रीट फूड होगा और सुरक्षित: मंत्री पटेल की पहल पर 130 वेंडर्स को मिली ट्रेनिंग, पीएम स्वनिधि से जुड़ेंगे     |     आचार्य श्री का मध्य प्रदेश में प्रवेश दो जुलाई को पांढुर्ना में      |     भावुक माहौल में दी गई डॉ. रामकुमार स्वर्णकार को विदाई, कहा- व्यक्तित्व और कृतित्व दोनों उत्कृष्ट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811