Let’s travel together.

बिजली बिल पर बचाए पैसा ! सोलर रूफटॉप योजना सब्सिडी पर लगवाएं सोलर पैनल

83

गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है। इन दिनों एसी, कलूर और पंखे चलने के कारण घरों में बिजली का बिल सर्दियों की अपेक्षा अधिक आने लगता है। इसके साथ देश के कई इलाकों में लोगों को बिजली कटौती आदि का सामना करन पड़ता है। इन सभी समस्याओं के निदान पाने का सोलर पैनल लगवाना एक अच्छा विकल्प है। सरकार की ओर से ‘सोलर रूफटॉप योजना’ चलाई जा रही है। बड़ी बात यह है कि सरकार इसमें सब्सिडी भी उपलब्ध कराती है। आइए जानते हैं कि इस योजना में आपको क्या फायदे मिलते हैं।

क्या है सोलर रूफटॉप योजना ?

केंद्र सरकार ने देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया है। इसमें आप घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। यह योजना नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (Ministry of New & Renewable Energy) के अंतर्गत आती है और सोलर पैनल लगवाने के लिए 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है।

सोलर रूफटॉप योजना में सब्सिडी

मौजूदा समय में दो किलोवॉट तक का सोलर पैनल लगाने का खर्च 1.20 लाख रुपये तक आता है। इस पर सरकार की ओर से 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी आपको दी जाती है। ऐसे में आपको अपने घर पर सोलर लगवाने के लिए सरकार द्वारा 48,000 तक की सब्सिडी मिल जाएगी और 72,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

रखें इन बातों का ध्यान

सोलर पैनल लगवाते समय इस बात का आपको विशेष ध्यान रखना है कि आप कौन से सोलर पैनल लगवा रहे हैं। सब्सिडी का लाभ पाने के लिए आपको डिस्कॉम में शामिल पैनल का चुनाव करना चाहिए। इन्हीं को लगवाने पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाती है।

25 साल तक मिलेगी बिजली बिल से आजादी

घर में सोलर पैनल लगवाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि एक बार इसे इन्सटॉल कराने पर 25 साल तक ये काम कर सकता है। यानी इतने समय तक आपको बिजली बिल से निजात मिलेगी। दो किलोवॉट का सोलर पैनल लगाने के लिए करीब 20 वर्ग मीटर की जगह की आवश्यकता होती है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

औद्योगिक क्षेत्र के जेके वीडियो हाल में अचानक पहुंची पुलिस फोर्स     |     हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अर्जुन नगर, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब     |     हरदा से 25 किमी दूर गोराखाल जलप्रपात बना पर्यटकों की पहली पसंद     |     जीजा-साली ने की आत्महत्या,जंगल में पेड़ से लटके मिले शव     |     बारिश शुरू होते ही  पक्षियों की चहचहाहट से गुंजित हो उठा स्तूप परिसर     |     गणेश मंदिर बेतवा से जल लेकर कावडिये उज्जैन रवाना,हुआ भव्य स्वागत     |     3 अगस्त जन्म-दिवस पर विशेष :: सरलता, संवेदना, नैतिकता, प्रेम और सेवा के पर्याय : राजेन्द्र शुक्ल- ताहिर अली     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमय शाम, कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     आंगनबाड़ी केंद्र  की दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भावुक विदाई,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811