Let’s travel together.

मुकुंदपुर टाइगर सफारी का होगा विस्तार,उप मुख्यमंत्री ने मास्टर प्लान को शासन स्तर से स्वीकृत कराने की कार्यवाही पूर्ण करने के दिये निर्देश

0 48

भोपाल।उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी एवं रेशक्यू सेंटर का विस्तार किया जायेगा। टाइगर सफारी के द्वितीय चरण के विस्तार में नई सफारी स्थापित की जायेगी। जिसमें यलो टाइगर, लायन एवं जेब्राा प्रजाति के जानवरों की सफारी होगी। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने वन विभाग के अधिकारियों को टाइगर सफारी के विस्तारीकरण के लिये आगामी 20 वर्ष की प्लानिंग कर मास्टर प्लान तैयार कर शासन स्तर से स्वीकृत कराने के निर्देश दिये। जयंती कुंज रीवा के रेस्ट हाउस में वन विभाग के अधिकारियों की बैठक में उप मुख्यमंत्री ने मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के द्वितीय चरण के विस्तार कार्य की जानकारी ली तथा बनाये जाने वाले सफारी व जू के के प्रस्तावित कार्ययोजना का अवलोकन किया।

उप मुख्यमंत्री ने मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को बनारस से खजुराहों पर्यटन मार्ग में शामिल कराने के निर्देश दिये ताकि इस मार्ग के पर्यटक सफारी का भी भ्रमण करें। उप मुख्यमंत्री ने सतना जिले के बगदरा घाटी में डीएमएफ मद से बनायी जा रही गौशाला में पानी सहित चारा भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले में जनगणना की तैयारियां पूर्ण , जिले में 2387 प्रगणक आज 01 मई से करेंगे मकान सूचीकरण का कार्य     |     रेवा तट अलीगंज घाट पर आज राम जानकी मंदिर का भूमि पूजन,पूज्य ब्रह्मचारी के कर कमलों से रखी जाएगी नींव     |     गर्मी में बरसात बनी राहत, मूंग किसानों के खिले चेहरे,वेयरहाउस के बाहर भीगा गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता     |     गैरतगंज के 38 विद्यालयों को मिली खेल सामग्री, 174 फुटबॉल वितरित     |     जनगणना ड्यूटी के दौरान शिक्षिका की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती     |     भोजपुर में बढ़ता जनाक्रोश: कांग्रेस नेता सुभाष पटेल का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल      |     नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, संगठन को मिलेगी मजबूती     |     हाईवे 18 पर सख्त कार्रवाई, 3 घंटे चली चेकिंग, नियम तोड़ने वालों पर गिरी गाज     |     दहीडा गांव में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, किसान को 2 से 3 लाख का नुकसान     |     तिल्दा नेवरा में सात साल की मासूम से दुष्कर्म     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811