Let’s travel together.

बांदीपुर टाइगर रिजर्व में नजर आया पीएम मोदी का सफारी लुक

103

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को अलग अंदाज नजर आया। पीएम मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं और रविवार सुबह बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे। पीएमओ द्वारा जारी तस्वीरों में पीएम मोदी का सफारी लुक नजर आया। नीचे देखिए तस्वीरें और वीडियो

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘सुंदर बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सुबह बिताई और भारत के वन्य जीवन, प्राकृतिक सुंदरता और विविधता की झलक देखी।’

पीएम मोदी थोड़ी देर में प्रोजेक्ट टाइगर क 50 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में मैसुरु में आयोजित होने वाले एक समारोह के दौरान बाघों की गणना के नए आंकड़े जारी करेंगे। वह अमृत काल के दौरान बाघ संरक्षण के लिए सरकार द्वारा उठाए जाने वाले कदमों की भी जानकारी देंगे। साथ ही इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस (आईबीसीए) भी लांच करेंगे।

इससे पहले पीएम शनिवार शाम मैसूर पहुंच भी गए। आईबीसीए दुनिया की सात प्रमुख बिग कैट्स (बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता) के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करेगा।

प्रधानमंत्री सुबह चामराजनगर जिले में बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे। यहां दौरा किया। इस दौरान पीएम संरक्षण गतिविधियों में शामिल फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करेंगे। वह तमिलनाडु की सीमा से सटे चामराजनगर जिले के मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी शिविर का भी दौरा किया। साथ ही महावतों से भी बातचीत की।

पीएम मोदी ने टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशकों के साथ भी बातचीत की, जिन्होंने हाल ही में संपन्न प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन अभ्यास के पांचवें चक्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

महिला आरक्षण तत्काल हो लागू ,कांग्रेस नेत्री नीतू साहु ने की मांग     |     बंटवारे के बिना बन रहा पीएम आवास, दो सीएम हेल्पलाइन शिकायतें की लेकिन बिना समाधान बंद कर दीं     |     बेगमगंज के देवलिया परिवार ने किया नवाचार,विवाह के अवसर पर गायों को 56भोग भोजन का भंडारा     |     हाईवे 18 पर लगातार पुलिस का  चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज     |     रोक के बावजूद भी  गांवों में जल रही है नरवाई,धधक रहे खेत     |     विशेष टिप्पणी :: बंगाल विजय: शताब्दी वर्ष में मोदी-शाह का संघ को नायाब तोहफा !-अजय बोकिल     |     भीषण सड़क दुर्घटना में मृत चारों व्यक्तियों के परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग     |     पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता मोदीजी के प्रति बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण     |     सार्वजनिक स्थल बने आवारा पशुओं के जमावड़ा स्थल      |     भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, तमिलनाडु में पूर्ण बहुमत मिलने की खुशी में जमकर मनाया जश्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811