Let’s travel together.

जनसहयोग से अमृत तालाब बनाने का काम हुआ शुरू

0 512

– सीईओ ने जनसहयोग करने वाले ग्रामीणों को माला पहनाकर सम्मानित किया

– जलसंरक्षण से भूमिगत जलस्तर और सिंचाई का रकबा बढ़ेगा

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी में जनसहयोग से अमृत सरोवर तालाब बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए जिले में 102 तालाब निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। मनरेगा और जन सहयोग से अमृत सरोवर तालाब बनाए जा रहे हैं। इसके लिए जिले के विभिन्न स्थानों का चयन किया गया है। जिला पंचायत के सीईओ उमराव मरावी ने शिवपुरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत गढ़ीबड़ोद और मोहनगढ़ ग्राम पंचायत के पटपरा में बनाए जा रहे तालाबों का निरीक्षण किया।


इस दौरान जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी ने तालाब निर्माण में जन सहयोग करने वाले स्थानीय ग्रामीणों का माला पहनाकर सम्मान किया। जिले में अमृत सरोवर तालाब में काफी जनसहयोग मिल रहा है। ग्रामीणजन व स्थानीय नागरिक अपने ट्रैक्टर ट्रॉली व अन्य मशीन अपनी ओर से उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा तालाब निर्माण श्रमदान भी कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अमृत सरोवर तालाब बनने से सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, पशुधन के लिए पानी मिलेगा और भूमिगत जल स्तर भी बढ़ेगा। जिला पंचायत के सीईओ उमराव मरावी ने गढ़ीबड़ोद और मोहनगढ़ ग्राम पंचायत के पटपरा में बन रहे तालाब निर्माण का निरीक्षण करते हुए यहां पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे जनसहयोग की सराहना की। इन तालाबों के निरीक्षण के दौरान शिवपुरी जनपद पंचायत के सीईओ गगन बाजपेयी, आरईएस के वरिष्ठ इंजीनियर मुकेश जैन, सब इंजीनियर नीरज खरे सहित जनपद पंचायत के अधिकारीगण ग्राम पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

जिले में 102 तालाब बनेंगे-

जिले में अमृत सरोवर तालाब के तहत 102 तालाब बनाए जाएंगे। इन तालाबों के निर्माण में जन सहयोग लिया जाएगा। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह इन तालाबों के निर्माण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। इसके अलावा ठेकेदारों से भी जनसहयोग की अपील की गई है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक जिले में अमृत सरोवर तालाब निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और लोगों से जन सहयोग की अपील की गई है। पीएम मोदी की इस अपील का जिले में देखने को मिल रहा है।

आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा फायदा-

जिला पंचायत के सीईओ ने बताया कि इस समय जिले में अमृत सरोवर तालाबों का निर्माण तेज गति से जारी है। सीईओ ने बताया कि इन तालाबों का निर्माण 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। तालाब निर्माण पूरा होते ही इस जल संरक्षण से चिंहित ग्रामों में आने वाली पीढ़ियों को इसका फायदा होगा। भूमिगत जलस्तर बढ़ेगा साथ ही सिंचाई का रकबा भी बढ़ेगा। गर्मियों में पशुधन को पानी की कमी नहीं होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811