Let’s travel together.

योगी आदित्यनाथ के मुरीद हुए राज ठाकरे, कहा- महाराष्ट्र में नहीं है कोई योगी, सिर्फ है सत्ता के भोगी

0 520

मुंबई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद प्रदेश में 10 हजार 923 धार्मिक स्थालों पर लगे लाउडस्पीकरों को हटाया गया है। साथ ही 35 हजार 221 के वौल्यूम को कम करवाया गया है। यूपी में हुई इस कार्रवाई की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया में लिखे एक पोस्ट में राज ने कहा, ‘धार्मिक स्थलों, खासकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए मैं योगी सरकार को तहे दिल से बधाई देता हूं और उनका आभारी हूं।’ इसके अलावा राज ठाकरे ने महाविकास अघाड़ी सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने लिखा, ‘दुर्भाग्यवश महाराष्ट्र में कोई ‘योगी’ नहीं है। हमारे पास सिर्फ ‘भोगी’ हैं। महाराष्ट्र सरकार को सद्बुद्धि मिले हम इसकी कामना करते हैं।’

3 मई तक लाउडस्पीकर उतारने का राज ने दिया है अल्टीमेटम: मनसे प्रमुख ने ऐसी ही कार्रवाई उद्धव सरकार से महाराष्ट्र में करने का आवाहन किया है। बता दें कि राज ठाकरे ने राज्य की मस्जिदों से 3 मई तक सभी लाउडस्पीकरों को हटाने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसे नहीं करने पर मनसे स्टाइल में इसे हटाने की बात कही है। 1 मई को राज ठाकरे की औरंगाबाद में रैली होनी है। हालांकि, अभी तक उसे मंजूरी नहीं दी गई है और शहरी इलाके में 9 मई तक धारा 144 लगा दी गई है।

मनसे कार्यकर्ता 3 मई को करेंगे ‘महा आरती’: राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता 3 मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर राज्य भर के अपने स्थानीय मंदिरों में ‘महा आरती’ करेंगे। ये आरती लाउडस्पीकर से की जाएगी।

यूपी में 2018 के आदेश का हो रहा अनुपालन: अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई हाईकोर्ट के 2018 के आदेश का अनुपालन कराए जाने के लिए शासन के निर्देश पर की गई है। अभियान के तहत अब तक धर्मगुरुओं और धर्मस्थल की समितियों के साथ थाने स्तर पर 40 हजार बैठकें की गई हैं। इन बैठकों में हुए आपसी समन्वय के तहत धार्मिक स्थलों पर लगे 10,923 अवैध लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं और 35,221 की ध्वनि मानक के अनुसार निर्धारित कराई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811