Let’s travel together.

कंजर डेरों पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 50 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त

0 86

– 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कुल 8 आरोपी गिरफ्तार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पिछोर में अवैध शराब कारोबार को लेकर जिला आबकारी विभाग द्वारा वृत्त पिछोर में बड़ी कार्यवाही की गई। जहां कलेक्टर रविन्द्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उडऩदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में वृत्त पिछोर प्रभारी लोकेश बेवारिया के द्वारा पिछोर क्षेत्रांतर्गत आने वाले क्षेत्र बरवतपुरा एवं बामौरकला कंजर डेरे आदि क्षेत्रों में दबिश दी गई और मौके से कुल 50 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं मदिरा निर्माण के उपकरण ज़ब्त किए गए एवं 8000 किग्रा गुडलहान सैंम्पल लेकर मौक़े पर नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के कुल 14 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कुल 08 आरोपी गिरफ्तार किए गए । उक्त संपूर्ण कार्यवाहियों में वृत्त पिछोर प्रभारी लोकेश बेवारिया आबकारी उपनिरीक्षक तीर्थराज भारद्वाज गौरव कोल , आरक्षक गिरराज, सतीश, रितिक डालसिंह, सैनिक रवि, अनिल एवं सुमन का महत्वपूर्ण योगदान रहा भविष्य में आबकारी विभाग पिछोर द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही सतत् जारी रहेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित     |     स्व.बाबूलाल गौर महाविद्यालय में आयोजित ‘पर्यटन और होटल प्रबंधन में रोज़गार अवसर ‘विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित     |     भोपाल में फायर सेफ्टी पर सख्ती, 10 हाईराइज इमारतों और 39 कोचिंग संस्थानों को नोटिस     |     सांची विधायक के निवास के पास जनता परेशान, पुलिया की मांग को लेकर नागरिकों ने नपा अध्यक्ष के सामने जताई नाराजगी     |     गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम लला प्रतिष्ठा एवं हनुमत पुनः प्रतिष्ठा     |     साइबर अपराधों पर रोक के लिए पुलिस का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811