Let’s travel together.

शिवपुरी के शटलर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता विदिशा के लिए चयनित

0 92

 

-शिवपुरी के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे

-सभी प्रतिभागी अंडर 13 एवं अंडर 15 वर्ग में विदिशा में खेलेंगे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा स्प्रिंगफील्ड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए शिवपुरी के खिलाड़ी चयनित हुए है जो की विदिशा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएंगे। इसमें एनसी अकादमी के आर्यमन खंडेलवाल, जलज रघुवंशी, विवेक छाबड़ा, अर्णव शर्मा एवं मध्य प्रदेश में मुख्य ड्रॉ में खेलने वाली शिवपुरी की एकमात्र खिलाड़ी शानवी सिंह जो की मध्य प्रदेश की टॉप 16 में जगह बना चुकी हैं यह सभी प्रतिभागी अंडर 13 एवं अंडर 15 वर्ग में विदिशा में खेलेंगे।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन सचिव एवं कोच निखिल चोकसे में बताया कि विदिशा में खेले जाने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के लगभग 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमें शिवपुरी के इन खिलाड़ियों को भी विशेष तकनीक के माध्यम से तैयार किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए विवेक रघुवंशी (उपसचिव सामान्य प्रशासन विभाग), डॉ संदीप शर्मा, सचिन खंडेलवाल, नवनीत सिंह, संजय छाबड़ा आर्यन अवस्थी, भव्यांश श्रीवास्तव, एवं अकादमी के सभी खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811